लखनऊ

जोशीमठ में सलूड़- डुंगरा मोटर मार्ग पर पड़ा है चट्टान, जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं 5 गांव के लोग

Joshimath: चट्टान टूटने से सलूड डुंगरा मोटर मार्ग बीते चार दिनों से बंद पड़ा है। जिला प्रशासन इस संबंध में ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

less than 1 minute read
Jul 31, 2024

उत्तराखंड में जोशीमठ के अंतर्गत आने वाले 5 गांव के ग्रामीण चार दिनों से जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं। गनीमत है कि इस दौरान किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। दरअसल, जोशीमठ में सलूड़-डुंगरा मोटर मार्ग गादी भवानी मंदिर के पास चट्टान गिरने से चार दिनों से रास्ता बंद है। पैदल आवाजाही करने तक रास्ता नहीं बचा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चट्टान टूटने से सलूड डुंगरा मोटर मार्ग बीते चार दिनों से बंद पड़ा है। जिला प्रशासन इस संबंध में ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। चार दिन बीतने के बाद भी संबंधित विभाग की ओर से यहां पर चट्टान को हटाने का काम शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीण जान हथेली पर रखकर लगातार चार दिनों से आवाजाही कर रहे हैं।

जुलाई महीने में पातालगंगा इलाके में हुई थी लैंडस्लाइड

जोशीमठ से आई इन तस्वीरों में देखें तो इससे साफ पता चलता है कि रास्ते में एक तरफ चट्टान का हिस्सा पड़ा है। दूसरी तरफ ग्रामीण चट्टान के ऊपर से होते हुए रास्ता पार कर रहे हैं। इससे पहले जोशीमठ इलाके में जुलाई माह की शुरुआत में पातालगंगा इलाके में लैंडस्लाइड हुई थी। जिसके चलते जोशीमठ- बद्रीनाथ हाईवे को बंद करना पड़ता था।

Published on:
31 Jul 2024 08:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर