लखनऊ

मौसम विभाग का यूपी के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

- वैसे मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि, 10 जुलाई से बारिश होने की संभावना प्रबल

less than 1 minute read
Jul 04, 2021
Weather
Sultanpur Weather update

लखनऊ. up weather update मौसम विभाग ने यूपी के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि, इन जिलों में आज हल्की हवाओं संग बारिश के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगते हुए कहाकि, यूपी के 12 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो सकता है। वैसे मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि, 10 जुलाई से बारिश होने की संभावना प्रबल है।

इन जिलों में बारिश की संभावना :- मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, अमेठी, खीरी, बहराइच, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर और संत रविदास नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह पर बारिश की पूरी—पूरी संभावना है।

गर्मी से हालात बहुत बुरे :- यूपी के कुछ शहरों में तो गर्मी की वजह से हालात बहुत बुरे हैं। आगरा, झांसी और अलीगढ़ में तापमान तो 40 डिग्री से उपर ही जा रहा है। आगरा में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 40.2 डिग्री सेल्सियस, बागपत में 41, बांदा में 40, बदांयू में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम पारा 39.5 डिग्री और प्रयागराज में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

10 जुलाई से मिलेगी राहत :- मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि, 9 जुलाई तक बारिश का कोई अता पता नहीं होगा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पर 10 जुलाई से बारिश का सिलसिला शुरू होगा और तापमान में गिरावट आने से राहत मिलेगी।

Published on:
04 Jul 2021 01:16 pm