लखनऊ

Lucknow Weather : लखनऊ में प्रचंड गर्मी का कहर, तापमान 42 डिग्री के पार

Lucknow Weather : लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री अधिक) और रात का तापमान 30.2 डिग्री (सामान्य से चार डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Jun 03, 2024
Lucknow Weather Report

Lucknow Weather Report : दो जून को नौतपा खत्म हो गया, लेकिन रविवार को लखनऊ के तापमान में थोड़ी गिरावट के बावजूद गर्मी की तपिश में कोई कमी नहीं आई। दिन के तापमान में थोड़ी कमी आई है, लेकिन रात का तापमान बढ़ता जा रहा है। रविवार की रात का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को हल्की बदली रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन रात की गर्मी बनी रहेगी।

लखनऊ में गर्मी का कहर जारी 

राजधानी में गर्मी का कहर जारी है। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद तपिश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। दिन में लू नहीं चली, लेकिन प्रचंड गर्मी ने लोगों को पूरे दिन परेशान किया। रविवार को राजधानी के लोग झुलसा देने वाली गर्मी से जूझते रहे। तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में आग बरस रही है और रात को भी विकट गर्मी पड़ रही है।

सूर्यदेव अपने प्रचंड रूप में 

भीषण गर्मी से इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। लखनऊ में सुबह से ही प्रचंड गर्मी शुरू हो जाती है और दोपहर 1 बजे तक सूर्यदेव अपने प्रचंड रूप में होते हैं। रविवार को भी भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग ऑफिस या घर की छांव में ही दुबके रहे। पशु-पक्षियों ने भी छांव की तलाश की।

Also Read
View All