Mahashivratri 2022 महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार चतुर्दशी तिथि 1 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर मकर राशि में पंचग्रही योग बन रहा है। इस दिन शनि की राशि मकर में मंगल, शनि, बुध, शुक्र और चंद्रमा रहेंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति रहेगी। ग्रहों का यह महासंयोग इन राशि वाले जातकों को भारी धन लाभ होगा और कामयाबी उनके कदम चूमेगी।

Mahashivratri 2022 महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार चतुर्दशी तिथि 1 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर मकर राशि में पंचग्रही योग बन रहा है। इस दिन शनि की राशि मकर में मंगल, शनि, बुध, शुक्र और चंद्रमा रहेंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति रहेगी। राहु वृषभ राशि, जबकि केतु दसवें भाव में वृश्चिक राशि में रहेगा। यह ग्रहों की दुर्लभ स्थिति है और विशेष लाभकारी हैं। ग्रहों का यह महासंयोग चार राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इन राशि वाले जातकों को भारी धन लाभ होगा और कामयाबी उनके कदम चूमेगी।
इन राशियों के जातकों को कर देंगी मालामाल
मकर राशि (Capricorn) : ग्रहों का संयोग मकर राशि में बन रहा है इसलिए सबसे अधिक शुभ लाभ मकर राशि वालों के लिए रहेगा। उन्हें करियर-कारोबार में तरक्की मिल सकती है, प्रमोशन, इंक्रीमेंट, नई जॉब के प्रबल योग हैं।
मेष राशि (Aries) : इस बार महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों पर शिव जी की विशेष कृपा रहेगी। धन लाभ होगा। जि जातकों का बिजनेस है उन्हें कारोबार में विशेष लाभ मिलने के योग हैं। यह समय भाग्य में बढ़ोतरी करेगा, जिससे रुके हुए काम भी बनने लगेंगे।
तुला राशि (Libra) : महाशिवरात्रि तुला राशि वाले जातको के लिए भौतिक सुख बढ़ाने वाली साबित होगी। धन लाभ होगा। विलासिता की चीजें खरीद सकते हैं। जॉब का ऑफर मिल सकता है। करियर के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा।
वृषभ (Taurus) : वृषभ राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का महासंयोग किस्मत बदल देगा। हर काम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अटका हुआ धन मिलेगा। बेहतरी के लिए महाशिवरात्रि पर शिव जी का गन्ने के रस और दूध से अभिषेक करें।
यह सभी जानकारी ज्योतिष और मान्यतों पर आधारित हैं, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।