13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट; एक और आरोपी की लखनऊ से हुई गिरफ्तारी

CM Shubhendu Adhikari PA Murder Case Update: CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एक और आरोपी की लखनऊ से गिरफ्तारी हुई है।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Jun 06, 2026

cm shubhendu adhikari pa murder case update two more arrested from lucknow up top crime news today

CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

CM Shubhendu Adhikari PA Murder Case Update: पश्चिम बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी ने बलिया की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। CBI अब हत्या की साजिश और इससे जुड़े पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हुई है।

लखनऊ के होटल से गिरफ्तार हुआ विकास मिश्रा

CBI अधिकारियों के अनुसार, हत्याकांड में शामिल आरोपी विकास मिश्रा को लखनऊके एक होटल से गिरफ्तार किया गया। एजेंसी को उसके ठिकाने की सटीक जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या की योजना, उसके पीछे की मंशा और अन्य सहयोगियों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

बलिया से दबोचा गया गोलू सिंह

मामले में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी बलिया से हुई है। CBI ने आरोपी गोलू सिंह को गिरफ्तार कर अपने कब्जे में ले लिया है। जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से अलग-अलग और संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

कोलकाता की विशेष अदालत में पेश किए जाएंगे आरोपी

CBI दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोलकाता की विशेष अदालत में पेश करेगी। सूत्रों के अनुसार एजेंसी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग भी कर सकती है। जांच एजेंसी का फोकस हत्या की पूरी साजिश और उसमें शामिल सभी लोगों तक पहुंचने पर है।

फरार आरोपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किया सरेंडर

इसी बीच हत्याकांड में वांछित आरोपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू ने बृहस्पतिवार को बलिया की गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। माना जा रहा है कि CBI जल्द ही उससे भी पूछताछ के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सकती है।

दर्जनों मामलों में नामजद है ज्ञानेंद्र उर्फ मोनू

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है और वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। जांच एजेंसियों का मानना है कि उसके नेटवर्क से भी इस हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

यूपी कनेक्शन सामने आने के बाद शुरू हुई कार्रवाई

CBI जांच के दौरान इस हत्याकांड के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने के संकेत मिले थे। इसी आधार पर एजेंसी ने लखनऊ और बलिया में कार्रवाई शुरू की। सूत्रों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले दिनों में कई अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

छह मई को हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या

गौरतलब है कि 6 मई को पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंप दी गई थी। तब से एजेंसी हत्या के पीछे की साजिश, आर्थिक लेन-देन, आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

साजिश, फंडिंग और नेटवर्क की जांच में जुटी सीबीआई

CBI फिलहाल इस बात की पड़ताल कर रही है कि हत्या की साजिश किस स्तर पर रची गई, इसके लिए फंडिंग कहां से हुई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

जांच एजेंसी का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों और आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।