
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का TMC को लेकर बड़ा बयान | फोटो सोर्स- IANS
West Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर चल रही बगावत अब उत्तर प्रदेश की सियासत में भी चर्चा का विषय बन गई है। टीएमसी सांसदों के बागी रुख पर सपा के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर दो मुख्य बातें कही हैं और बागी नेताओं की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं।
सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि टीएमसी के बागी सांसदों को लेकर तस्वीर के दो पहलू दिखाई दे रहे हैं। पहला पहलू यह है कि ये बागी नेता बीजेपी का दामन नहीं थाम रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि वे अपनी राजनीतिक विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं कर रहे हैं। दूसरा पहलू यह है कि वे एक अलग संरचना या गुट बनाने की दिशा में बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, जिसके संवैधानिक पहलुओं की भी जांच की जाएगी।
उन्होंने बागी सांसदों से सवाल करते हुए कहा कि यदि उन्हें तृणमूल कांग्रेस, ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी से कोई आपत्ति थी, तो उन्होंने यह मुद्दा पहले क्यों नहीं उठाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा एक सीधा सा सवाल है तृणमूल कांग्रेस से, ममता बनर्जी जी से, अगर आपके अंदर इतनी हिम्मत और नैतिकता है, तो आप जाकर पहले इस्तीफा दीजिए और फिर जाकर जनता के सामने फेस कीजिए। तब अपने आपको सांसद कहलाईए।
इस बीच, NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने भी टीएमसी में चल रही फूट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटनाक्रम पर कहा है कि मुझे कुछ आश्चर्य नहीं लग रहा है। एक सशक्त लोकतंत्र में हर एक को बोलने का अधिकार है और जिस तरह से NCP तोड़ी गई, पहले शिवसेना तोड़ी, उसके बाद NCP तोड़ी गई, वही मॉडल आज तृणमूल कांग्रेस का हो रहा है, यह बहुत ही दुख की बात है।
खबर अपडेट की जा रही है
Updated on:
13 Jun 2026 12:45 pm
Published on:
13 Jun 2026 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
