28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, 15 IPS अफसरों का हुआ तबादला

Lucknow New Police Commissioner: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Jul 28, 2026

Lucknow New Police Commissioner, यूपी IPS तबादले, तरुण गाबा, लखनऊ पुलिस कमिश्नर, पीयूष मोर्डिया, प्रयागराज पुलिस कमिश्नर, अशोक मुथा, यूपी पुलिस, UP IPS Transfer, Tarun Gaba, Lucknow Police Commissioner, Piyush Mordia, Prayagraj Police Commissioner, Ashok Mutha, UP Police,

योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (फोटो- पत्रिका)

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मंगलवार दोपहर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के इरादे से शासन ने 15 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बड़े बदलाव में राजधानी लखनऊ और प्रयागराज जैसे अहम जिलों के पुलिस कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं। तेजतर्रार IPS अफसर तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

प्रयागराज और वाराणसी में भी बदलाव

शासन द्वारा जारी की गई नई तबादला सूची के अनुसार, वाराणसी के ADG जोन पीयूष मोर्डिया को अब प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह प्रयागराज में कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। वहीं तकनीकी सेवाएं में ADG के पद पर तैनात नवीन अरोड़ा को अब वाराणसी का नया ADG जोन बनाकर भेजा गया है।

अशोक मुथा और राम कुमार को नई जिम्मेदारी

इन बड़े बदलावों के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वरिष्ठ IPS अधिकारी अशोक मुथा को डीजी फायर सर्विस बनाया गया है। वहीं लॉजिस्टिक विभाग में ADG के पद पर कार्यरत राम कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। राम कुमार को अब गोरखपुर का ADG जोन नियुक्त किया गया है। सरकार के इस कदम को आगामी चुनौतियों और पुलिस प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम फैसला माना जा रहा है।

छात्र प्रदर्शन और इंटेलिजेंस फेल होने पर कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक 25 जुलाई को प्रयागराज में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए भारी छात्र प्रदर्शन और हंगामे को लेकर मुख्यमंत्री खासे नाराज थे। इसका सीधा असर इन तबादलों में देखने को मिला है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार को उनके पद से हटाकर पीटीएस मुरादाबाद का आईजी बना दिया गया है। इसके साथ ही छात्र आंदोलन के दौरान खुफिया तंत्र की नाकामी को देखते हुए लंबे समय से एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर तैनात भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया है। उन्हें अब एडीजी तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुंभ विवाद का भी दिखा असर

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शाही स्नान को लेकर हुए विवाद के समय गृह विभाग के सचिव आईपीएस मोहित गुप्ता काफी चर्चा में आए थे। उस मामले में उनकी भूमिका पर कई सवाल उठे थे। अब सरकार ने उन्हें गृह विभाग से हटाकर आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग