16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बिना नंबर की गाड़ी से छात्रों को उठाया गया’, प्रयागराज प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का आरोप

Akhilesh Yadav News: प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को बिना नंबर की गाड़ियों में उठाया गया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Jul 27, 2026

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव

Prayagraj Student Protest: प्रयागराज में छात्र आंदोलन के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में शामिल कई छात्रों को यूपी पुलिस की विशेष टीम बिना नंबर की गाड़ियों में उठाकर ले गई। उन्होंने केंद्र सरकार के उस वादे पर भी सवाल उठाए, जिसमें छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई थी। अखिलेश ने सभी छात्रों की तत्काल रिहाई, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और मामले में न्यायालय से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

अखिलेश यादव ने छात्रों की रिहाई की मांग उठाई

प्रयागराज में छात्र आंदोलन के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन में शामिल कई छात्रों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष टीम बिना नंबर की गाड़ियों में उठाकर ले गई। उन्होंने सरकार से सभी छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की है। साथ ही इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

अखिलेश ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेहद गंभीर खबर, प्रयागराज प्रोटेस्ट के नाम पर बहुत सारे छात्रों को यूपी पुलिस की विशेष टीम बिना नंबर की गाड़ी में उठाकर ले गई है। जब केंद्र सरकार ने वादा किया था कि किसी भी छात्र के विरुध्द कोई कार्रवाई नहीं होगी तो फिर ऐसी धोखाधड़ी किसके कहने पर हो रही है। क्या उत्तर प्रदेश की पुलिस प्रधानमंत्री के आश्वासन और वादे को जुमला साबित करना चाहती है।

अखिलेश ने अधिकारियों के निलंबन की मांग की

अखिलेश यादव ने कहा कि उठाए गए सभी छात्रों की तुरंत रिहाई हो और इस अवैध गतिविधि में शामिल सभी पुलिसकर्मियों और उच्च अधिकारियों को निलंबित करके उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। माननीय न्यायालय से आग्रह है कि इन छात्रों के जीवन पर मंडरा रहे खतरे का तत्काल संज्ञान ले।

प्रदर्शन के दौरान हुई थी तोड़फोड़

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रयागराज में भी बड़ी संख्या में छात्र और युवा सड़कों पर उतरे थे। शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सिविल लाइंस इलाके में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कुछ लोगों ने एक कार में तोड़फोड़ कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पहले भी छात्र पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली के विरोध में लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं। इसी आंदोलन की कड़ी में प्रयागराज में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।