27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस

Prayagraj News: प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांवड़ रुट पर मांस-मदिरा की दुकानें नहीं होगी। असदुद्दीन ओवैसी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव पर भी उन्होंने बयान दिया। बोले सपने देखने में कोई रोक नहीं है।
3 min read
Google source verification
प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य, फोटो सोर्स- X केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य, फोटो सोर्स- X केशव प्रसाद मौर्य

Deputy CM Keshav Prasad Maurya: प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी भी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जिसके देखने पर कोई रोक भी नहीं है। नीट छात्रों के आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी के लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की है। इसके साथ ही कावड़ यात्रा मार्ग पर नाम बदलकर ढाबा, होटल चलाने वालों को भी उपमुख्यमंत्री ने सावधान किया है। बोले यात्रा रूट पर मांस मदिरा की दुकान बंद रहेगी। कांवड़ियों की पवित्रता को भंग नहीं होने दिया जाएगा।

बिल से नकल माफियाओं की रूह कांप जाएगी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नीट पेपर लीक होने के बाद सबसे पहले दोबारा सफलता पूर्वक पेपर करवाया गया। जिसका रिजल्ट भी आ चुका है। छात्रों के आंदोलन का उनकी पार्टी स्वागत करती है। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री ने कई बड़े कदम उठाए हैं। आज ऐसा बिल पेश हो रहा है जिसके आने से नकल माफियाओं की रूह कांप जाएगी। टास्क फोर्स गठन करने की मंशा भी यही है। टास्क फोर्स के गठन होने के बाद पेपर लीक होने की घटनाएं समाप्त हो जाएंगी। इसके लिए कानून भी बनाया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। जिससे कि जल्द से जल्द दोषियों को सजा मिल सके।

समाजवादी पार्टी नकल माफिया

एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में नकल माफिया है। उसी के नकल माफिया उत्तर प्रदेश में बैठे हुए हैं। बीजेपी की सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समय नकल अध्यादेश आया था जिसे सपा शासन में रद्द कर दिया गया। यही नहीं नकल करवा कर पास कराने को बड़ा खिताब मिलना समझ रहे थे। आज पेपर लीक मामले में राहुल गांधी और अखिलेश को बोलने का अधिकार नहीं है। प्रयागराज के भारती आयोग को भ्रष्टाचार का आयोग बना दिया गया। प्रतिभाशाली छात्रों के प्रतिभा को कुचलने का काम किया गया।

कांवड़ियों की पवित्रता भंग नहीं होने दी जाएगी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कावड़ यात्रा को लेकर सरकार ने बड़ी तैयारी की है। सरकार का प्रयास है कि जो भी शिव भक्त कावड़ लेकर जा रहे हैं उनको किसी प्रकार की समस्या ना आए। कांवड़ियों की पवित्रता भंग ना हो इसकी व्यवस्था की गई है। कांवरिया हरिद्वार, प्रयागराज, यूपी के अलग-अलग क्षेत्र से या फिर बाबा बैजनाथ धाम को जाएं या फिर बाबा विश्वनाथ की तरफ जाए उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, सुरक्षा भी हो, कांवड़ की पवित्रता को ठेस न पहुंचे इसके भी इंतजाम किए गए।

नाम बदलकर ढाबा चलाने वालों पर भी रहेगी नजर

उप मुख्यमंत्री ने कावड़ यात्रा मार्ग पर नाम बदलकर ढाबा और होटल चलाने वालों को भी सावधान किया है। उन्होंने कहा कि नाम कुछ और होता है और रखते कुछ और हैं। इसपर भी नजर रहेगी। सावन के पवित्र महीने में कांवर रूट पर मांस-मदिरा की दुकानें भी बंद रहेंगी।‌ जब से बीजेपी की सरकार आई है पिछले 9 सालों से कांवड़ यात्रियों को कोई समस्या नहीं आई है।

आंदोलन में सपा के लोगों ने घुसकर की तोड़फोड़

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तोड़फोड़ की घटनाएं नीट पेपर से संबंधित बच्चों ने नहीं किया है। आंदोलन के बीच में समाजवादी पार्टी के लोगों ने घुसकर किया है। इसकी जांच हो रही है। जांच के बाद ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। चुनाव में लगातार पराजय मिलने के बाद अब इस प्रकार से हिंसा का सहारा ले रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। नीट के आंदोलन बच्चों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। ‌लेकिन अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

असदुद्दीन ओवैसी देख रहे हैं मुंगेरीलाल के सपने

एक सवाल के जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी तक अखिलेश यादव मुंगेली लाल के हसीन सपने देख रहे थे। अब असदुद्दीन ओवैसी भी सपने देख रहे हैं। इस पर कोई रोक नहीं है। 2027 के चुनाव में सारे विरोधी एक साथ लड़े या अलग-अलग भाजपा का कमल काफी अंतर से खिलने जा रहा है। 2017 से भी बड़ी जीत मिलेगी।