26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Latest weather update: 27, 28 और 29 जुलाई को झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट

Monsoon 2026 Weather Changes: मौसम विभाग ने 27 जुलाई से एक बार फिर मानसून की बारिश के दौर शुरू होने की जानकारी दी है। अगले हफ़्ते बारिशों वाला मौसम रहने का पूर्वानुमान है।
2 min read
Google source verification
बादलों की आवाजाही, फोटो सोर्स- X आईएमडी वीडियो ग्रैब

बादलों की आवाजाही, फोटो सोर्स- X आईएमडी वीडियो ग्रैब

Weather changes from July 27 : मानसून 2026 में उलट-फेर पर जारी है। बादलों की आवाजाही लोगों को राहत प्रदान कर रही है 24 घंटे बाद मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आएगा। जब 27 जुलाई से बारिश का दौर शुरू होगा। इसके अगले 7 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान के अनुसार पॉकेट्स में लेकिन जमकर बारिश होगी। इस दौरान तापमान 27 डिग्री से 37 डिग्री‌के बीच रहने का अनुमान है। आज प्रयागराज मंडल के जिले कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, उन्नाव में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने जारी होने वाले अलर्ट पर अमल करने की सलाह दी है। शनिवार की शाम को अलीगढ़, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, उन्नाव, सीतापुर आदि जिलों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग में 37 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज का तापमान 29 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं लेकिन दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात से मौसम में परिवर्तन आएगा और बारिश की संभावना है। जिससे मौसम सुहाना रहेगा।

कैसा रहेगा सोमवार 27 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आंधी भी चल सकती है। देर रात 65 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली की गिर सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा मंगलवार 28 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। सुबह के समय बादल करेंगे के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। सुबह के समय 80 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया गया है। जबकि रात को भी बादल गरजने के साथ 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। ‌

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग