
रोती बिलखती पत्नी, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
Farrukhabad Murder Case: फर्रुखाबाद में देर रात बनारस से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर परिवार के साथ वापस लौट रहे युवक की अज्ञात कार सवारों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय दुकान से पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए उतरा था। पीछे से आए अज्ञात कार सवारों ने युवक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह देख पत्नी और बेटे दहशत में आ गए और बदहवास हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पत्नी से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी बनारस से वापस लौट रहे थे। अज्ञात कार सवारों ने गोली मार दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मामला कादरी गेट थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक गोलियों की आवाज आने लगी। जिसमें अरुण निवासी दयालपुर फरीदाबाद की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के समय अरुण अपनी पत्नी राखी और बेटा भी साथ था। जो बनारस से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके वापस लौट रहा था। गंगा एक्सप्रेसवे से आते हुए अरुण ने हरदोई में सवायजपुर के पास स्थित एक्सप्रेसवे कट से उतर गए और फर्रुखाबाद होते हुए आगे जा रहे थे।
पांचाल घाट के पास ढाबे में कार रोक कर पानी की बोतल आदि खरीदने लगा। इसी बीच पीछे से सफेद कार में बैठकर आए अज्ञात हत्यारोपियों ने फायरिंग कर दी। जिससे अरुण मौके पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। अरुण को दो गोलियां लगी। घटना क्रम को देखकर पत्नी राखी चीखने चिल्लाने लगी।
घटना की जानकारी 112 में दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी और स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। मृतक की पत्नी राखी से भी पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी के डीवीआर को अपने कर्ज में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूछताछ में जानकारी मिली कि अरुण बीते शुक्रवार को अपने घर से बनारस बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए निकला था। जहां से वापस फरीदाबाद अपने घर जा रहा था। एक्सप्रेसवे से उतरकर वह दुकान से कुछ खरीदने के लिए रुका।
इसी बीच पीछे से आए कार सवारों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। पत्नी से पूछताछ की गई है। घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
Published on:
27 Jul 2026 08:47 am
