
Indian Navy fleet (Photo - Sputnik India's social media)
पाकिस्तानी आतंकियों को पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) का जवाब देने के लिए भारत (India) ने सफलतापूर्वक 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) को अंजाम दिया था। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के चलते पाकिस्तान (Pakistan) में 9 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए थे और सैकड़ों आतंकी भी मारे गए थे। पाकिस्तानी सेना ने भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करते हुए जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम कर दिया। अब भारतीय नेवी (Indian Navy) चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (Dinesh Kumar Tripathi) ने एक बड़ा खुलासा किया है।
एक अलंकरण समारोह में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय नेवी की भूमिका पर बात करते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान भारतीय नेवी समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर हमला करने से महज कुछ मिनट दूर थी। एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, "यह अब कोई छिपी बात नहीं है कि हम समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर हमला करने से बस कुछ ही मिनट दूर थे, तभी उन्होंने हमले को रोकने का अनुरोध किया। पाकिस्तान की तरफ से आए इस अनुरोध के बाद नेवी ने अपना समुद्री हमला रोक दिया। चार दिनों के तीव्र संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच सीज़फायर हो गया। भारत को मिली सफलता में नेवी की संगठनात्मक फुर्ती, युद्ध तैयारी और साहस की अहम भूमिका रही।"
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान घबरा गया था और उसे काफी नुकसान हुआ था। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को गहरे जख्म दिए थे, जिससे अभी भी वो उबर नहीं पाया है। पाकिस्तान के कुछ सैन्य ठिकानों को भी भारतीय सैन्य कार्रवाई में काफी नुकसान हुआ था। पाकिस्तान अभी भी भारत की सैन्य कार्रवाई से खौफ में है और इसी वजह से भारत लगती इंटरनेशनल बॉर्डर पर कई जगह पाकिस्तान अपने सैन्य और संचार ढांचे को मज़बूत करने का काम कर रहा है। इनमें फ्लाईओवर और सडक़ निर्माण, सिग्नल टावर, फायरिंग रेंज और हैलीपैड अपग्रेड, कम्युनिकेशन नेटवर्क का डेवलपमेंट शामिल है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की मज़बूत सैन्य तैनाती से डरे पाकिस्तान ने इन निर्माण कार्यों को तेज़ कर दिया है।
Updated on:
02 Apr 2026 06:47 am
Published on:
02 Apr 2026 06:39 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
