27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चढ़ावा चोरी में भाजपा के मंत्री और उनका परिवार शामिल’, राम मंदिर मामले में सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का दावा

Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मंत्री और परिवार की भूमिका पर सवाल उठाए, साथ ही E20 इथेनॉल को लेकर भी निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Jul 27, 2026

Pushpendra Saroj

सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज (X Photo)

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने इस मामले को बड़ा घोटाला बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में भाजपा के मंत्री और उनके परिवार तक के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही पुष्पेंद्र सरोज ने E20 इथेनॉल को लेकर भी केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि लोगों कि E20 फ्यूल से गाड़ियों को नुकसान हो रहा है और सरकार ने अपने निजी हितों को ध्यान में रखते हुए इसे बड़े स्तर पर लागू किया है।

सपा का आरोप, चोरी में मंत्री और उनका परिवार शामिल

मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में जो चोरी हुई है, वह एक बहुत बड़ा घोटाला है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर के इस घोटाले में मंत्रालय, मंत्री और उनका परिवार भी शामिल है। सांसद ने कहा कि राम मंदिर चंदे से जुड़ा यह मुद्दा अब आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस भ्रष्टाचार को उजागर करना बहुत जरूरी है, तभी इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देने के लिए मजबूर किया जा सकेगा।

'उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवा क्यों घूम रहे हैं?'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती। उन्हें सीधे सवालों का जवाब देना चाहिए। उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवा अभी भी क्यों घूम रहे हैं? वहीं, सीएम योगी ने जालौन में सपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं और सरकार ने माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

आठ आरोपियों की होगी पेशी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और चंदे से जुड़े विवाद में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं भी दाखिल की गई थीं। मामले में अब जांच को लेकर चर्चा तेज है। अदालत यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अगर किसी तरह की वित्तीय गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच हो। इसके लिए जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों की सोमवार को एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी होनी है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जाएगी।