28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में बंद हो गए 22 हजार प्राइमरी स्कूल, CM के गोरखपुर में 500 ताले! अखिलेश यादव का मोदी-योगी सरकार पर बड़ा हमला

Akhilesh Yadav: सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि देश में प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 22,000 स्कूल बंद हुए हैं। CM के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (फाइल फोटो- पत्रिका)

Akhilesh Yadav On UP Primary Schools Closure: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने मोदी-योगी सरकार पर शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लापरवाही और भेदभाव का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। दिल्ली में अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पूरे देश में प्राइमरी स्कूल बंद हो रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 22 हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में ही 500 प्राइमरी स्कूलों पर ताले लग गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरमीडिएट स्कूलों में दाखिले नहीं हो रहे हैं, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में भी सीटें खाली पड़ी हैं।

प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक दलितों-पिछड़ों से धोखा!

अखिलेश यादव ने उच्च शिक्षा में एकरंगी लोगों की नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सभी नियुक्तियां किसके इशारे पर हो रही हैं? अखिलेश ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में नौकरियां नहीं हैं, तो आरक्षण भी नहीं है। प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा धोखा किया जा रहा है।

'चुनाव तक कई चीजें हटेंगी और कई नई आएंगी'

पीएम मोदी के वीडियो हटाए जाने पर अखिलेश यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा कि चुनाव तक कई चीजें हटाई जाएंगी और कई चीजें जोड़ी जाएंगी। यह सिलसिला जारी रहेगा। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रही है। शिक्षा क्षेत्र में बंद स्कूलों और बेरोजगारी को लेकर विपक्षी दलों का हमला तेज हो गया है, जबकि सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्रधान को हटाकर आपने प्रधानमंत्री को बचा लिया : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने लोकसभा में एक चर्चा के दौरान भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक 'प्रधान' को हटाकर सरकार ने प्रभावी रूप से 'प्रधानमंत्री' को बचा लिया है। यह स्पष्ट संकेत था कि यह पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में इस्तीफे से संबंधित था। सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान बोलते हुए यादव ने कहा कि यह इस्तीफा सार्वजनिक परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों द्वारा बनाए गए दबाव को दर्शाता है।