28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

UP Weather: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, प्रतापगढ़ सहित 14 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी गई है।
2 min read
Google source verification
भारी बारिश का अलर्ट, फोटो सोर्स- पत्रिका

भारी बारिश का अलर्ट, फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD Alert: मौसम विभाग में अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, उन्नाव, शाहजहांपुर, रायबरेली, कन्नौज, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, अमेठी, कानपुर देहात और कानपुर नगर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी गई है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 3 अगस्त तक प्रयागराज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा प्रयागराज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया गया। रात में गरज और चमक के साथ 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने के लिए संभावना है।

कैसा रहेगा 29 जुलाई बुधवार का मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 30 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार 30 जुलाई का तापमान 28 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी तेज हवाओं के बीच 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 3 अगस्त तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई शुक्रवार का तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 62 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। शनिवार 1 अगस्त का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 52 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार दो अगस्त का तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 53 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार 3 अगस्त का तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 66 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग