28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फतेहपुर में छात्रों के आंदोलन के सामने झुका विद्यालय प्रशासन, DIOS ने कहा मांगे मानी गई

Fatehpur Inter College: फतेहपुर में इंटर कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा। डीआईओएस ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मांगे मान ली गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Fatehpur News: फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में खराब व्यवस्थाओं के खिलाफ छात्र-छात्राओं में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। सोमवार को छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। एक छात्र ने बताया कि कॉलेज में व्याप्त खराबियों के खिलाफ कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्र प्रदर्शन करने को मजबूर हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने छात्रों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आज से ही इन मांगों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मानकों के अनुसार मिड-डे मील का भोजन भी दिया जाएगा।

सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्रों का कहना था कि विद्यालय में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, गंदगी फैली हुई है, बिजली की खुली वायरिंग है और मिड-डे मील में अनियमितताएं बरती जा रही थीं।

क्या कहते हैं छात्र?

छात्र अंकुर सोनकर ने बताया कि विद्यालय में पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। पंखों में करंट आ रहा है, जिससे बच्चों को खतरा है। शौचालय जर्जर हालत में हैं। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों को मानक के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। जब हमने धरना दिया तो प्रधानाचार्य हमें आगे आने नहीं दे रहे थे और फेल करने की धमकी दी जा रही थी। इसके पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

क्या कहते हैं जिला विद्यालय निरीक्षक?

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग