लखनऊ

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ बगल में 250 एकड़ जमीन पर लगेंगे नए उद्योग, अप्रैल में शुरू होगा सफर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तीव्र गति से हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने 31 मार्च तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2021, 2:03 PM IST
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

लखनऊ. योगी सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) के बगल में 250 एकड़ जमीन पर नए उद्योग लगेंगे। डीएम अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में 250 एकड़ भूमि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निकट चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल स्वीकृतियां, अनापत्तियां, अनुमतियों के लम्बित आवेदनों, स्वीकृतियों और शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश दिया। बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तीव्र गति से हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने 31 मार्च तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। नौ जनपदों से गुजरने वाले इसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का आधे से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है।

अप्रैल में आम लोगों के लिए हो जाएगा शुरू

डीएम अभिषेक प्रकाश ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिया कि 31 मार्च तक एक्सप्रेस-वे के कार्य को पूरा कर लें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार एक्सप्रेस-वे का काम मार्च तक हर हाल में पूरा कर लेना है। इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों का आवागमन आम लोगों के लिए जल्द शुरू हो जाएगा। योगी सरकार अप्रैल में इसे आम लोगों के लिए खोलकर प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देगी।

Published on:
Also Read
View All
‘राहुल गांधी और विपक्ष के पास न नीति न एजेंडा’, ब्रजेश पाठक ने किया बड़ा दावा; बोले- जनता तीसरी बार BJP को जिताएगी

‘वोट चोरी का आरोप लगाने वाले खुद सबसे बड़े वोट चोर’, केशव मौर्य बोले- नेहरू ने पटेल का वोट चुराकर PM की कुर्सी पाई

‘प्रदेश अध्यक्ष हैं तो पहले अपना टिकट घोषित करें’, अखिलेश यादव बोले- जिनकी खुद की टिकट पड़ोसी पक्की नहीं होने दे रहे, वो चुप ही रहें

‘न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में’, धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले- यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत कीं

‘लाखों गौमाताओं को कटवाने वाले शासन की तुलना रामराज्य से नहीं हो सकती’, शंकराचार्य बोले- अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नहीं, धर्म पर टिका था