लखनऊ

अखिलेश के शगुन वाले बयान पर ओवैसी का तंज: बोले- हम तो चुनाव लड़ेंगे और विधायक भी बनाएंगे

AIMIM vs Samajwadi Party: सपा चीफ अखिलेश यादव के मैं मुख्यमंत्री तब बनूंगा जब मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, जो भी अच्छा होगा मैं करूंगा' वाले बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 5:44 PM IST
AIMIM president Asaduddin Owaisi
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Photo-IANS)

Asaduddin Owaisi Statement: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। नेता एक-दूसरे की पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी यूपी चुनाव के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन अखिलेश ने भाव नहीं दिया। इसके बाद अखिलेश और ओवैसी एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री की शपथ जरूर लेंगे। सपा प्रमुख के बयान पर अब हैदराबाद के सांसद की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अखिलेश यादव के बयान पर ओवैसी का पलटवार

SP चीफ अखिलेश यादव के 'मैं मुख्यमंत्री तब बनूंगा जब मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा; जो भी अच्छा होगा मैं करूंगा' वाले बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है। हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि यह उनकी पार्टी का फैसला है। हम इस पर कुछ नहीं कह सकते। हम ज़रूर चुनाव लड़ेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी पार्टी के उम्मीदवार MLA बनेंगे। माइनॉरिटी कम्युनिटी, समाज के एक कमज़ोर तबके से लीडरशिप ज़रूर बनेगी।

रामदेव के बयान पर ओवैसी ने कसा तंज

योग गुरु रामदेव के इस कथित बयान पर कि ओवैसी के आने से UP में योगी आदित्यनाथ के पक्ष में वोट बंट सकते हैं, AIMIM चीफ ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा कि क्या आप उनका असली नाम जानते हैं? वह भी यादव हैं। अखिलेश यादव ने उन्हें जमीन दी। वह नाक से सांस लेकर बोलते हैं लेकिन कभी-कभी दिल से बोलते हैं।

RJD के तेजस्वी यादव और SP के धर्मेंद्र यादव के हैदराबाद आने पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस के यादव MPs ने उन्हें यादव कम्युनिटी के एक ट्रेडिशनल त्योहार के लिए यहां बुलाया है। बैल मेरे एक रिश्तेदार ने त्योहार के लिए भेजे हैं। यह हैदराबाद का बहुत फेमस त्योहार है।

जानिए अखिलेश यादव ने क्या कहा था

आपको बता दें कि अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वे अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में खुद मैदान में नहीं उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तब मुख्यमंत्री बनता हूं जब चुनाव नहीं लड़ता। इसलिए वही करूंगा जो मेरे लिए शुभ हो। सीधे लोकसभा से शपथ लूंगा। उन्होंने याद दिलाया कि 2012 में जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। वे लोकसभा सांसद थे और सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Updated on:
4 Nov 2026, 5:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘अब दरी नहीं बिछाएंगे’, अमेरिका में अब्दुल की जीत पर ओवैसी ने UP के मुसलमानों को दिया बड़ा संदेश; जानिए क्या कहा

‘राहुल गांधी और विपक्ष के पास न नीति न एजेंडा’, ब्रजेश पाठक ने किया बड़ा दावा; बोले- जनता तीसरी बार BJP को जिताएगी

‘वोट चोरी का आरोप लगाने वाले खुद सबसे बड़े वोट चोर’, केशव मौर्य बोले- नेहरू ने पटेल का वोट चुराकर PM की कुर्सी पाई

‘प्रदेश अध्यक्ष हैं तो पहले अपना टिकट घोषित करें’, अखिलेश यादव बोले- जिनकी खुद की टिकट पड़ोसी पक्की नहीं होने दे रहे, वो चुप ही रहें

‘न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में’, धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले- यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत कीं