लखनऊ

भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ यह रिटायर्ड आईपीएस अफसर

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक रिटायर्ड आईपीएस अफसर ने समाजवादी पार्टी का दामम थामा.

less than 1 minute read
Jan 04, 2019
Akhilesh Yadav

लखनऊ. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने का दौर जारी है। शुक्रवार को इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक रिटायर्ड आईपीएस अफसर ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इसकी जानकारी दी।

सपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में संतकबीरनगर जिले के सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक घोलर प्रसाद कनौजिया (आई.पी.एस.) ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर सर्व अवधेश प्रसाद एवं नरेन्द्र वर्मा (पूर्व मंत्री), अरविन्द कुमार सिंह (एम.एल.सी.), अरूण यादव (प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड), करूणेश द्विवेदी (के.डी.) प्रदेश महासचिव छात्रसभा, राजन यादव और रईश अशरफी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हाल ही में यह लोग भी हुए शामिल-

कुछ दिनों पहले ही लोकसभा क्षेत्र घाटमपुर से दो बार सांसद रहे भाजपा के डाॅ0 आसकरन शंखवार एवं सुरेश सचान प्रबंधक चित्रा डिग्री कालेज कानपुर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। यही नहीं सोनभद्र के मानवाधिकार कार्यकर्ता और भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी लेनिनवादी) की पृष्ठभूमि के विकास शाक्य, एडवोकेट ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

Updated on:
04 Jan 2019 08:39 pm
Published on:
04 Jan 2019 07:17 pm
Also Read
View All