लोहिया संस्थान में कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
लोहिया संस्थान में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी काम पर लगाया जाएगा। इससे संस्थान में खलबली मच गई है। रिटायर हॉस्पिटल अटेंडेंट मरीजों का स्ट्रेचर खींचेंगे। रिटायर व बूढ़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अधिकारी व मरीजों की सेवा करेंगे। इसके लिए लोहिया संस्थान प्रशासन ने विज्ञापन निकालकर रिटायर हॉस्पिटल अटेंडेंट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
25 हजार रुपये वेतन पर हो रही भर्ती
आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि बूढ़े और रिटायर कर्मचारियों को करीब 25 हजार रुपये में भर्ती की जा रही है। जबकि नई उम्र के वार्ड ब्वॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये दिए जा रहा हैं।
कई पदों पर हो रही है भर्तियां
लोहिया संस्थान में आउटसोर्सिंग पर बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात हैं। इसमें हॉस्पिटल अटेंडेंट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, टेक्नीशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सोशल वर्कर, नर्स समेत अन्य पदों कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों 10,500 से 22 हजार रुपये तक वेतन तय है। अब संस्थान प्रशासन रिटायर कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है।
अखबारों में विज्ञापन जारी है
हॉस्पिटल अटेंडेंट के 20, चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया। आठ जून को साक्षात्कार हो गया। इन कर्मचारियों को 24,840 रुपये वेतन निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अन्य श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती के लिए भी साक्षात्कार हुआ है।
सूचना अधिकार के तहत जानकारी मौजूद है
लोहिया संस्थान में डेढ़ से दो साल के दौरान पीजीआई से रिटायर 32 कर्मचारियों को नौकरी दी जा चुकी है। विभिन्न पदों पर कर्मचारी रखे गए हैं। इन कर्मचारियों को 23 हजार से लेकर 70 हजार रुपये प्रति माह पद के अनुरूप वेतन दिया जा रहा है। इस संबंध में संस्थान प्रशासन की तरफ से बाकायदा सूचना अधिकार के तहत जानकारी उपलब्ध कराई है।
--