
लखनऊ.सलमान खान की करीबी मित्र व एक्ट्रेस यूलिया वंतूर उन महिलाओं को सुपर हीरो मानती हैं जो हालातों से लड़कर आगे बढ़ रही हैं। दरअसल रविवार को राजधानी लखनऊ में थीं। इस दौरान उन्होंने 'शिरोज हैंगऑउट कैफ़े' में एसिड अटैक विक्टिम्स से मुलाकात की। यहां एसिड पीड़ित महिलाओं और लड़कियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में यूलिया ने कहा, ''एसिड अटैक पीड़िता असली हीरो हैं, जो ऐसी घटनाएं होने के बावजूद हार नहीं मानीं और उससे लड़ रही हैं। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।''
एसिड अटैक विक्टिम्स की मदद
यूलिया के लखनऊ के शिरोज कैफे की एसिड पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किया और उनका हौसला बढ़ाया।बता दें ये कैफ़े उन लड़कियों द्वारा चलाया जाता है जो एसिड अटैक से प्रभावित होती हैं। इस कैफ़े ने समाज की उन रूढ़ियों को तोडा है जो एसिड अटैक से प्रभावित लड़कियों को लेकर गढ़ा जाता है। इन प्रभावितों के लिए कैफ़े खोलने के लिए तत्कालीन अखिलेश सरकार ने जमीन उपलब्ध करवाई थी।
ये अनोखा कैफ़े आम्बेडकर पार्क के सामने गोमती नगर में हैं। जब इस कैफ़े के बारे में एक्ट्रेस इउलिया वंतूर को पता चला तो वे लखनऊ के इस कैफ़े में आईं और उन लड़कियों से मुलाकात की, जो यहाँ इस कैफ़े को संभालती हैं। पत्रकारों से बात करते हुए यूलिया वंतूर ने कहा कि एसिड अटैक से प्रभावित लड़कियों को आर्थिक मदद देना आसान है। पर, उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना सहस का काम है। देखा जाए तो आज समझ में असली हीरो यही हैं।
यूलिया का लड़कियों को सलाम
यूलिया वंतूर ने कहा, 'मैं यहाँ इन लड़कियों के साहस को सेल्यूट करने और इनका समर्थन करने आई हूँ। जहाँ तक इन लड़कियों के अदालत में चल रहे मामलों में मदद की बात है तो मैं ऐसे मामलों का समर्थन करती हूं। एसिड हमले संभवतः लड़कियों को यातना देने के सबसे दर्दनाक हादसा होता है और दुर्भाग्यवश भारत में इस तरह की घटनाएं बड़े पैमाने पर हो रही हैं। इन लड़कियों की आर्थिक समस्या हल करना सबसे अहम् बात है। क्योंकि, इन्हें खुद को भी संभालना है, परिवार को भी और साथ ही अपना इलाज भी करवाना है। कुछ समाजसेवियों ने अदालती कार्रवाई में तो इनका साथ दिया है और जरुरत हुई तो मैं भी उनके साथ खड़ी होउंगी।
यूलिया को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने भी एसिड पीड़ित महिलाओं और फैन्स के साथ खूब फोटो शूट कराया। इसके बाद शीरोज में घूम-घूमकर कैफे का पूरा जायजा लिया। यूलिया को सलमान खान के करीबी मित्रों में से माना जाता है। सलमान के बारे में यूलिया ने हाल ही में कहा था, 'सलमान को गाने गाना और लिरिक्स लिखना काफी पसंद है। वह एक्टिंग, डांसिंग और कम्पोजिंग भी कर रहे हैं लेकिन वह मुझसे अच्छे सिंगर हैं। वह पूरे दिल से गाते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है जो सलमान न कर पाते हों। वह सबकुछ कर सकते हैं।'