लखनऊ

हीट वेव अलर्ट के चलते गर्मियों में बदल सकती है स्कूलों की टाइमिंग

Heat Wave Alert:इस साल गर्मियों में हीट वेव की आशंका के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदल सकती है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और आईएमडी ने इस साल अन्य वर्षों के मुकाबले अधिक गर्मी और हीट वेव बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्यों को विशेष एहतियात बरतने को कहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2025, 8:32 AM IST
School timings may change this summer due to heat wave
हीट वेव के अलर्ट के चलते इस साल गर्मियों में स्कूलों की टाइमिंग बदल सकती है

Heat Wave Alert:इस साल गर्मियों में हीट वेव बढ़ने का अलर्ट जारी हुआ है। उत्तराखंड में भी मार्च में मई-जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। राज्य के हल्द्वानी, देहरादून, यूएस नगर, हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है। लोग कूलर और एसी चलाकर गर्मी से राहत पा रहे हैं। राज्य के पर्वतीय जिलों में भी दिन के समय प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पहाड़ में सुबह-शाम अब भी ठंड बरकरार है। वहीं दूसरी और वैज्ञानिकों ने इस साल अत्यंत गर्मी पड़ने और अधिक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय आपदा पबंधन प्राधिकरण और आईएमडी ने इस संबंध में विशेष चेतावनी जारी की है। इसी को देखते हुए को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने एनडीएमए के निर्देशों के अनुसार सभी विभागों को निर्देश जारी किए। ऐसे हालात में गर्मियों के समय स्कूलों की टाइमिंग बदलने की भी संभावना जताई जा रही है।

हीट वेव के बारे में जानें

हीट वेव अत्यंत गर्म मौसम की वह अवधि है जो आमतौर पर दो या उससे अधिक दिनों तक रहती है। जब तापमान किसी दिए गए क्षेत्र के सामान्य औसत से अधिक हो जाता है तो उसे हीट वेव कहते हैं। लू की घटनाएं मौसम में दिन-प्रतिदिन बदलाव का एक हिस्सा हैं। हीट वेव मनुष्य के शरीर पर गहरा असर डालती हैं। इससे त्वचा झुलसने लगती है। हीट वेव के दौरान घरों से बाहर निकलना दूभर हो जाता है।

Updated on:
29 Mar 2025, 8:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7