उत्तराखंड के अगले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन 1992 बैच के अधिकारी हैं। उनके बाद दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, जिनकी मुख्य सचिव पद के लिए निर्धारित सेवा अवधि पूरी नहीं हुई थी। इनमें 1997 बैच के आईएएस प्रमुख सचिव आरके सुधांशु मुख्य सचिव कार्यालय में तैनात हैं। वहीं 1997 बैच के ही आईएएस दूसरे प्रमुख सचिव एल फेनई हैं। इसी आधार पर आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।