लखनऊ

चाचा शिवपाल ने दी भतीजे अखिलेश यादव को नसीहत: लोग मज़ाक उड़ा रहे हैं तुम्हारा, अपने पिता..

उत्तर प्रदेश की राजनीति में चाचा भतीजे के बीच चल रही जंग और तेज हो चली है। विधानसभा चुनाव में दोनों के एक साथ आने के बाद भी सत्ता के करीब नहीं पहुंच सके, उसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश यादव के खिलाफ लगातार मोर्चा खोला हुआ है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर भी शिवपाल यादव ने नाराजगी जताई है। शिवपाल यादव ने कहा कि, अखिलेश यादव के फैसले से समाजवादी पार्टी का लोग मज़ाक उड़ा रहे हैं।
less than 1 minute read
Jul 16, 2022
FIle Photo of Akhilesh yadav and SHivpal yadav
FIle Photo of Akhilesh yadav and SHivpal yadav

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट बताने वाले यशवंत सिन्हा को लेकर बगावत बढ्ने लगी है। भाजपा के बाद अब मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने भी पत्र लिखकर अखिलेश यादव से नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगातार तारीफ करने में जुटे हुए हैं वही भतीजे की कार्यशैली को लेकर के लगातार सवाल उठा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज शिव पाल सिंह यादव ने नेता जी मुलायम सिंह यादव के अपमान का मुद्दा उठाते हुए सवाल खड़े किए हैं राष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को लेकर के नहीं शिवपाल सिंह यादव ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।

Mulayam Singh Yadav ISI Agent
शिवपाल सिंह यादव ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने एक समय नेताजी को आई एस आई का एजेंट करार दिया था आज की तारीख में यह मुद्दा प्रभावी भूमिका में तब आया है जब शिवपाल सिंह यादव ने इसको लेकर के सपा प्रमुख और अपने भतीजे अखिलेश यादव को एक पत्र लिखा है।

Presidential Candidate of Opposition and Alliance

यशवंत सिन्हा को वर्तमान में चल रहे राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से ही अखिलेश यादव ने अपने विधायकों की बैठक करते हुए यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट मांगा है। बस तब से ही हंगामा मचा हुआ है। इसमें खास बात है कि सपा के विधायक ओपी राजभर और शिवपाल यादव ने भी अब भाजपा प्रत्याशी द्रौपदी मुरमु को वोट करने का ऐलान कर दिया है।

Published on:
16 Jul 2022 05:08 pm