19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक-दो फीसदी लोगों को खुश करने के लिए हुई कार्रवाई’, आजम खान पर ED की रेड पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

ED Raid On Azam Khan: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई 1-2 फीसदी लोगों को खुश करने के लिए की जा रही है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Aug 19, 2026

azam khan and akhilesh yadav

अखिलेश यादव और आजम खान Photo ANI

Akhilesh Yadav Slams BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के ठिकानों पर आज यानी बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह पूरी कार्रवाई केवल 1-2 फीसदी सांप्रदायिक सोच रखने वाले समर्थकों को संतुष्ट करने के लिए की जा रही है।

शिक्षा और यूनिवर्सिटी बनाने वालों पर कार्रवाई

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि शिक्षा और शिक्षार्थियों के विरोधी तथा स्कूल बंद करवाने वाले भाजपाई आज यूनिवर्सिटी बनाने वाले शख्स के खिलाफ ED की छापेमारी करवा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो आपराधिक कांडों में संलिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसा सिर्फ इसलिए कर रही है ताकि वह अपने बचे हुए 1 से 2 प्रतिशत संकीर्ण और सांप्रदायिक सोच वाले कुतर्की समर्थकों को किसी तरह खुश कर सके।

असल भ्रष्टाचारियों पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कई अन्य बड़े घोटालों का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि सत्ता से जुड़े असली भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई आखिर क्यों नहीं हो रही है? सपा प्रमुख ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, रेलवे की बदहाली, स्कूलों और सड़कों की खस्ताहाल स्थिति जैसे मुद्दों को उठाया। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्ट पुलिसकर्मियों, महाकुंभ के कामों में भ्रष्टाचार और स्मार्ट सिटी के नाम पर हो रहे खरबों रुपये के खेल को लेकर भी राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की रेड

आपको बता दें कि बुधवार सुबह ED की अलग-अलग टीमों ने वरिष्ठ सपा नेता आजम खान और उनके करीबियों के रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह बड़ी कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्‍ट (PMLA) के तहत की जा रही है। जानकारी के मुताबिक ED की टीमें मुख्य रूप से आजम खान के वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध फंडिंग की गहराई से जांच कर रही हैं। इसी कड़ी में मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के परिसरों में मौजूद डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। इस छापेमारी का मकसद अपराध से अर्जित आय, वित्तीय रिकॉर्ड और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े अहम दस्तावेज व डिजिटल सबूत जुटाना है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग