5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यसभा चुनाव: उम्मीदवार चुने जाने पर धर्मपाल सिंह की पहली प्रतिक्रिया, बोले- पार्टी नेतृत्व का कोटि-कोटि धन्यवाद

UP Cabinet Minister Dharampal Singh: यूपी के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने राज्यसभा प्रत्याशी चुने जाने पर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी में ही एक साधारण कार्यकर्ता को सर्वोच्च सदन में पहुंचने का मौका मिलता है।
2 min read
Google source verification
UP Cabinet Minister Dharampal Singh

यूपी के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह फोटो IANS

Dharampal Singh BJP Rajya Sabha Candidate: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी। बीजेपी की इस सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार का नाम शामिल है। यह घोषणा राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय के प्रभारी तरुण चुघ ने की। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जताया आभार

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। धर्मपाल सिंह ने लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले, मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देना चाहता हूं और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता को देश की सर्वोच्च विधायी संस्था तक पहुंचने का अवसर दिया।

जानें स्मृति ईरानी ने क्या कहा

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। स्मृति ईरानी ने संगठन और पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए सभी घोषित उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों और शीर्ष नेतृत्व की प्राथमिकताओं को सर्वोपरि मानता है। पार्टी ने आगामी चुनावी रणनीतियों और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन प्रत्याशियों का चयन किया है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि वह एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में निरंतर जुटी रहेंगी।

प्रकाश पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार प्रकाश पाल की भी पहली प्रतिक्रिया सामेन आई है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि अखिलेश यादव और पूरा INDIA गठबंधन 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' देख रहा है। 2024 के बाद, जहां भी जनता ने उनके खिलाफ वोट किया है, वहां वे न सिर्फ हारे हैं, बल्कि बुरी तरह हारे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने खुद कहा था कि अगर वे इस बार हार गए, तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।