19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘NDA मजबूत है, बीजेपी को सलाह न दें अखिलेश!’ सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बोलीं मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Vijay Laxmi Gautam: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की रेड पर मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि नियमों के तहत जो भी एक्शन ज़रूरी होगा, वो लिया जाएगा।
2 min read
Google source verification
Samajwadi Party President Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (फाइल फोटो- पत्रिका)

UP Minister Vijay Laxmi Gautam Statement: उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणियों और अन्य कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा और एनडीए की मजबूती का दावा किया।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा का एनडीए गठबंधन मजबूत है। अखिलेश यादव को भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। एनडीए के सभी सहयोगी दल मिल-बैठकर सीटों के बंटवारे समेत अन्य मुद्दों पर फैसला करेंगे। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सीटों में बड़ी हिस्सेदारी की मांग कर रही है, जिससे समाजवादी पार्टी के सामने गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे की चुनौती खड़ी हो सकती है। भाजपा अपने गठबंधन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।

बिना भेदभाव मिल रहा योजनाओं का लाभ

मंत्री ने दावा किया कि भाजपा लंबे समय से पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के साथ काम कर रही है। केंद्र में लगभग 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश में करीब नौ वर्ष के शासन में पार्टी ने इन वर्गों को सरकार व संगठन में प्रतिनिधित्व दिया है। मंत्री, विधायक और जिलाध्यक्षों सहित संगठनात्मक पदों पर विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सरकार की योजनाओं का लाभ दलित, पिछड़े, वंचित, शोषित और सामान्य वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि सपा की पिछली सरकारों में इन वर्गों के साथ पर्याप्त न्याय नहीं हुआ। पीडीए भाजपा के साथ है और आगे भी रहेगा।

'कानून से ऊपर कोई नहीं'

आजम खान से जुड़े परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर मंत्री ने कहा कि सरकार कानून और नियमों के तहत काम कर रही है। किसी भी जाति या समुदाय का व्यक्ति अगर कानून के खिलाफ काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुस्लिम समाज को निशाना बनाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और महिलाएं जुड़े हैं। योजनाएं बिना जाति-धर्म के भेदभाव के लागू हो रही हैं।

यूपी में आएंगे निवेश के नए अवसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर उन्होंने कहा कि विकसित देशों के साथ संबंध मजबूत कर राज्य में निवेश लाने का प्रयास जारी है। जापान जैसे देश के साथ सहयोग से नए अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और लौटने पर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।

सभी धर्मों का सम्मान करती है डबल इंजन सरकार

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की मंदिरों संबंधी कथित टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। सनातन और हिंदू धर्म के स्थलों के जीर्णोद्धार व सुविधाओं में सुधार सरकार की प्राथमिकता है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिलेगी।

मायावती के फैसले पर दी अपनी राय

मायावती द्वारा सतीश चंद्र मिश्रा को नई जिम्मेदारियां दिए जाने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर दल अपनी संगठनात्मक रणनीति खुद तय करता है। बसपा, सपा या भाजपा-एनडीए, हर पार्टी तय करती है कि किस नेता को किस वर्ग में काम सौंपा जाए।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग