बता दें आज मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग तक इंडिया ब्लॉक का मार्च शुरू हो चुका है। इंडिया गठबंधन के सांसदों ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को संसद परिसर से निर्वाचन सदन की ओर मार्च शुरू किया। विपक्षी दलों का कहना है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर निर्वाचन आयोग, केंद्र सरकार से जवाब देना चाहिए। विपक्ष मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग कर रहा है। इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी समेत विपक्षी दलों के कई नेता और सांसद शामिल हैं।