22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / ‘जो देश की खातिर हैं लड़ते, वो गिरफ्तारी से नहीं डरते’, हिरासत में लिए जाने के बाद अखिलेश यादव का बड़ा हमला

‘जो देश की खातिर हैं लड़ते, वो गिरफ्तारी से नहीं डरते’, हिरासत में लिए जाने के बाद अखिलेश यादव का बड़ा हमला

Akhilesh Yadav: दिल्ली पुलिस की हिरासत के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। जानिए पूरा मामला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 6 Oct 2026, 2:50 PM IST

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (फोटो सोर्स :Akhilesh Yadav/x )

Akhilesh Yadav: दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर जोरदार पलटवार किया है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है और केंद्र सरकार के 'वन नेशन वन इलेक्शन' के प्रस्ताव को एक बड़ी राजनीतिक साजिश करार दिया है।

'देश के लिए लड़ने वाले गिरफ्तारी से नहीं डरते'

हिरासत और प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर लिखा कि, "जो देश की खातिर हैं लड़ते वो गिरफ़्तारी से नहीं हैं डरते BJP ही CEC है। देश का एकमत, CEC दे त्यागपत्र! ‘ONE NATION, ONE ELECTION’ की थोथी बात करनेवालों का असली मंसूबा और ‘चंडीगढ़ी चाल’ ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की ज़रूरत ही न पड़े।" उन्होंने सीधे तौर पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे देश का यह एकमत है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए।

वन नेशन वन इलेक्शन की बताई सच्चाई

केंद्र सरकार के 'वन नेशन वन इलेक्शन' प्रस्ताव पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने इसे चंडीगढ़ी चाल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस थोथी बात को करने वालों का असली मंसूबा यह है कि एक ही बार में चुनाव कराकर सब निपटा दिया जाए ताकि उन्हें बार बार घपला करने की जरूरत ही न पड़े। उन्होंने कहा कि घपला घोटाला जितनी कम बार किया जाएगा उसके पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम रहेगी।

वन्स करप्शन वन्स इलेक्शन का दिया नया नारा

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि दरअसल वन नेशन वन इलेक्शन की जगह इन भाजपाइयों को 'वन्स करप्शन वन्स इलेक्शन' कहना चाहिए। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट के अंत में बड़ा दावा करते हुए लिखा कि इसका सीधा सा मतलब यह है कि अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की बड़ी साजिश रची जा रही है और इसके बाद देश में फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं।