लखनऊ

’20 जुलाई को सोनम वांगचुक तोड़ेगे भूख हड़ताल’, जंतर-मंतर पहुंचीं SP सांसद डिंपल यादव ने दिया बड़ा बयान

Sonam Wangchuk: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने जंतर-मंतर पहुंचकर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की है। सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। डिंपल यादव ने युवाओं से संसद मार्च में शामिल होने की भावुक अपील भी की। पूरी खबर पढ़िए...
2 min read
Jul 16, 2026
Sonam Wangchuk, Dimple Yadav, Jantar Mantar, Hunger Strike, UP Politics, Delhi News, Parliament March, Samajwadi Party, Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk Hunger Strike,सोनम वांगचुक,डिंपल यादव, जंतर मंतर सोनम वांगचुक भुख हड़ताल
सोनम वांगचुक से मिलने पंहुची डिंपल यादव (फोटो- ANI)

Dimple Yadav Meets Sonam Wangchuk: समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद डिंपल यादव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद  सोनम वांगचुक से मुलाकात की है। सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर लगातार 19वें दिन भी जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। डिंपल यादव ने अनशन स्थल पर पहुंचकर वांगचुक का हालचाल जाना और उनके इस कड़े संघर्ष को अपना पूरा समर्थन दिया।

युवाओं से की संसद मार्च में शामिल होने की अपील

सोनम वांगचुक से लंबी बातचीत के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने देश के युवाओं से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है और मैं सभी युवाओं से यह आह्वान करना चाहती हूं कि वे 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक होने वाले विशाल मार्च में बढ़-चढ़कर शामिल हों। डिंपल यादव ने इस प्रस्तावित मार्च को सीधे तौर पर युवाओं के अधिकारों और उनके सम्मान की लड़ाई बताया है। इसके साथ ही युवाओं से अपील की है कि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं और इस मार्च में अपनी उपस्थिति दर्ज करें।

20 जुलाई को खत्म होगी भूख हड़ताल: डिंपल यादव

जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों और मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डिंपल यादव ने एक और बेहद अहम जानकारी साझा की। सांसद ने बताया कि सोनम वांगचुक ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि वे 20 तारीख को अपनी यह लंबी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे। गौरतलब है कि वांगचुक के इस लंबे अनशन और उनके लगातार गिरते स्वास्थ्य को लेकर पिछले कई दिनों से देश भर में भारी चिंता जताई जा रही थी और कई बड़े राजनेता तथा संत उनसे अनशन खत्म करने की लगातार भावुक अपील कर रहे थे।

क्यों कर रहे हैं भूख हड़ताल?

सोनम वांगचुक 28 जून से आमरण अनशन पर बैठे हैं। 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ चल रहे इस विरोध प्रदर्शन और अनशन का आज यानी गुरुवार को 19वां दिन है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि NEET-UG परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। अब सीजेपी के समर्थक और कई विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, कलाकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स वांगचुक से अनशन खत्म करने और सरकार से बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील कर रहे हैं।