मोदी को रिक्शा वितरण के बदले मिलेगा खास उपहार 

आयोजक मोदी काे एक विशेष स्मृति चिन्ह देंगे, जिसमें हाथ से खींचा जाने वाला अंग्रेजों के जमाने का रिक्शा, पैडल से चलने वाला रिक्शा और ई-रिक्शा बनें होगें।

less than 1 minute read
Jan 22, 2016
Feature image
लखनऊ
. राजधानी आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काल्विन तालुकेदार में होने वाले कार्यक्रम के आयोजक खास उपहार देंगे। आयोजक मोदी काे एक विशेष स्मृति चिन्ह देंगे। इस स्मृति चिन्ह की खास बात ये है कि इसमें हाथ से खींचा जाने वाला अंग्रेजों के जमाने का रिक्शा, पैडल से चलने वाला रिक्शा और ई-रिक्शा बनें होगें।


प्रधानमंत्री करीब 4.30 बजे काल्विन तालुकेदार पहुंचेंगे, वे वहां 2100 इंडिया मेड ई-रिक्शा बांटेंगे। इसके चलते कार्यक्रम आयोजक प्रधानमंत्री को विशेष स्मृति चिन्ह भेट करेंगे। भारतीय माइक्रो क्रेडिट के महाप्रबंधक विजय पाण्डेय के मुताबिक उत्तर प्रदेश में करीब 5 से 6 लाख रिक्शा चालक हैं। परीक्षण के बाद रिक्शा चालकों को मुद्रा बैंक के तहत ई-रिक्शा के लिए डेढ़ लाख तक का लोन मिलेगा। जिसके बदले में ई-रिक्शा चालकों को प्रतिदिन 178 रुपये की क़िस्त तीन वर्ष तक देनी होगी।

Published on:
22 Jan 2016 03:26 pm