13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अगर लियोनेल मेसी कर सकते हैं, तो रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों नहीं?’, हरभजन सिंह ने कह दी बड़ी बात

Harbhajan Singh's Statement: हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर बड़ी बात कह दी है। क्या कहा पूर्व भारतीय स्पिनर ने? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Aug 14, 2026

Harbhajan Singh

हरभजन सिंह (Photo - IANS)

आईसीसी वनडे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup) 2027 को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्रिकेट फैंस को भी इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) वर्ल्ड कप खेलेंगे? इस बारे में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक बड़ा बयान दिया है। पीटीआई को दिए गए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में हरभजन ने वर्ल्ड कप 2027 में रोहित और विराट के खेलने पर अपना समर्थन व्यक्त किया है।

"अगर लियोनेल मेसी कर सकते हैं, तो रोहित-विराट क्यों नहीं?"

इंटरव्यू के दौरान हरभजन ने कहा, "अगर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) अभी भी खेल सकते हैं, तो रोहित और विराट क्यों नहीं? खिलाड़ी कोई भी हो, फैसला उम्र के आधार पर नहीं, बल्कि प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए। 39 साल की उम्र में भी मेसी को मैदान पर पांच खिलाड़ी रोकने में कामयाब नहीं हो पाते। अगर एक खिलाड़ी की फिटनेस और स्किल इतना कमाल का है कि मैदान पर पांच खिलाड़ी भी उसे रोक नहीं पाते, तो यह बात साफ है कि स्किल को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। इसी तरह अगर विराट मैदान पर 20 साल के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उनकी उम्र मायने नहीं रखती। स्किल और फिटनेस हमेशा उम्र से ऊपर होती है।"

"दोनों खिलाड़ियों के पास है अनुभव"

हरभजन ने आगे कहा, "अगर मैं कोच होता, तो मेरा काम रोहित और विराट को खिलाना होता, क्योंकि दोनों से मेरी अपेक्षाएं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से कहीं ज़्यादा होतीं। रोहित और विराट के पास अनुभव है। इनके पास 300 मैचों का अनुभव है जो सूर्यवंशी के पास नहीं है। हां, सूर्यवंशी आकर गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर सकते हैं, लेकिन रोहित और विराट के पास अनुभव है। फिटनेस प्राथमिकता है और आपका प्रदर्शन मायने रखता है। प्रदर्शन ही सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। इसलिए अगर रोहित और विराट रन बना सकते हैं और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) या यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) जैसी फिटनेस रखते हैं, तो बाकी कुछ मायने नहीं रखता और दोनों को खेलना चाहिए।"