13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सिर्फ 50 रन बनने पर इतना बड़ा जश्न’? रवींद्र जडेजा के ‘स्वॉर्ड सेलिब्रेशन’ से ‘चिढ़ता’ था इंग्लैंड का यह दिग्गज

स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि उन्हें कभी समझ नहीं आया कि रवींद्र जडेजा अर्धशतक लगाने के बाद इतना जश्न क्यों मनाते थे, जबकि कई खिलाड़ी सेंचुरी या डबल सेंचुरी बनाने के बाद भी इतना जश्न नहीं मनाते। उन्हें उनके स्वॉर्ड सेलिब्रेशन से चिढ़ होती थी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 13, 2026

Ravindra jadeja

रवींद्र जडेजा, भारतीय क्रिकेटर (Photo Credit - IANS)

Ravindra Jadeja, Stuart Broad, India vs Srilanka test: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा। गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की तारीफ की और उनके लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता को सराहा। हालांकि ब्रॉड ने यह भी माना कि जब भी जडेजा 50 रन पूरे करने पर अपना सिग्नेचर ‘स्वॉर्ड सेलिब्रेशन’ (तलवार घुमाने वाला जश्न) करते थे, तो उन्हें चिढ़ होती थी।

ब्रॉड ने कहा कि उन्हें जडेजा से सेलिब्रेशन से चिड़ चिढ़ होती थी

ब्रॉड ने कहा कि उन्हें कभी समझ नहीं आया कि जडेजा हाफ-सेंचुरी बनाने पर इतना जश्न क्यों मनाते थे, जबकि कई खिलाड़ी सेंचुरी या डबल सेंचुरी बनाने के बाद भी इतना जश्न नहीं मनाते। ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर ब्रॉड ने कहा, “उनके सेलिब्रेशन से मुझे थोड़ी चिढ़ होती थी। जैसे कि 50 रन बनाने पर यह आदमी अपना बल्ला क्यों लहरा रहा है? मुझे याद है कि मैंने कई बार उनसे कहा था कि बल्लेबाज तो असल में 50 का औसत रखते हैं और आप इस तरह से जश्न मना रहे हैं। यह एक अंदाज है, लेकिन मैं इसे शतक के लिए बचाकर रखता।”

ब्रॉड ने आगे कहा, “उनके आंकड़े इतने शानदार हैं कि इंग्लैंड में यह तय करना मुश्किल हो जाता था कि उन्हें खिलाया जाए या रवि अश्विन को। यह जडेजा की काबिलियत का सबूत है।” इंग्लैंड के खिलाफ जडेजा का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करते हुए उनका औसत 40 से ज्यादा रहा है और उन्होंने तीन शतक तथा 11 अर्धशतक लगाए हैं।

जोस बटलर ने जडेजा की तारीफ की

ब्रॉड के साथ बातचीत में शामिल जोस बटलर ने भी जडेजा की तारीफ की और उन्हें एक बहुत हिम्मत वाला खिलाड़ी बताया। बटलर ने कहा, “उनका सामना करना किसी बुरे सपने जैसा है, खासकर भारत में। जब मैं उनके बारे में सोचता हूं, तो मुझे खास पल याद आते हैं। वह सच में बहुत हिम्मत वाले खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजी में, खासकर जब मैच फंसा हुआ होता था, तो वह हमेशा आगे बढ़कर खेलते थे।"

इंग्लिश खिलाड़ी ने आगे कहा, "जब टीम को रनों की जरूरत होती थी, तो वह रन बना देते थे। उनकी भूमिका थोड़ी मिली-जुली भी होती थी; कभी-कभी वह तब बल्लेबाजी करने आते थे जब गेंद स्विंग हो रही होती थी और पांचवें नंबर पर उतरते थे। अजीब बात है कि उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर उतना श्रेय नहीं मिलता, जितना मिलना चाहिए।” पिछले इंग्लैंड दौरे पर जडेजा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। उन्होंने 86 के औसत से 500 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग