13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

Aus vs Ban 1st Test Day 1 Highlights: बांग्‍लादेश ने डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट के पहले दिन मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को महज 198 रनों पर ढेर करते हुए इतिहास रच दिया है। इस मैच में जहां हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर कई रिकॉर्ड बनाए हैं, तो वहीं, मिचेल स्‍टार्क ने भी एक विकेट लेकर दुनिया के सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 13, 2026

Aus vs Ban 1st Test Day 1 Highlights, mitchell starc, hasan mahmud,

ऑस्‍ट्रेलियन तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क और बांग्‍लादेशी तेज गेंदबाज हसन महमूद। (फोटो सोर्स: IANS)

Australia vs Bangladesh 1st Test Day 1 Highlights: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में गुरुवार 13 अगस्‍त से शुरू हुए पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्‍लादेश की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। बांग्‍लादेशी गेंदबाजों ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 ऑस्‍ट्रेलिया की की पहली पारी को मात्र 198 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सिर्फ 53 ओवर ही बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना कर पाए। दाएं हाथ के पेसर हसन महमूद 6 विकेट लेकर बांग्लादेश के लिए ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी बन गए। वहीं, बांग्‍लादेश की बल्‍लेबाजी पारी के दौरान एक विकेट लेकर मिचेल स्‍टार्क भी सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दुनिया के नंबर-1 लेफ्ट ऑर्म गेंदबाज बन गए। इनके अलावा इस मुकाबले के पहले दिन कई और भी रिकॉर्ड बने हैं। आइये उन रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 बाएं हाथ के गेंदबाज

खिलाड़ीटीमटेस्ट मैचविकेट
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया106*434
रंगना हेराथश्रीलंका93433
वसीम अकरमपाकिस्तान104414
डेनियल विटोरीन्यूजीलैंड113362
चमिंडा वासश्रीलंका111355
रवींद्र जडेजाभारत89348
ट्रेंट बोल्टन्यूजीलैंड78317
मिचेल जॉनसनऑस्ट्रेलिया73313
जहीर खानभारत92311
डेरेक अंडरवुडइंग्लैंड86297

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश के गेंदबाजों के 5 विकेट हॉल

गेंदबाजगेंदबाजी आंकड़ेमैदानवर्ष
हसन महमूद*6/55डार्विन2026
मोहम्मद रफीक5/62फतुल्लाह2006
शाकिब अल हसन5/68मीरपुर2017
शाकिब अल हसन5/85मीरपुर2017

टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

गेंदबाजटेस्ट मैच5 विकेट हॉल
शहादत हुसैन384
हसन महमूद*153
रोबिउल इस्लाम92
नाहिद राणा122

टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

गेंदबाजगेंदबाजी आंकड़ेविपक्षीमैदानवर्ष
शहादत हुसैन6/27दक्षिण अफ्रीकामीरपुर2008
इबादत हुसैन6/46न्यूजीलैंडमाउंट माउंगानुई2022
हसन महमूद*6/55ऑस्ट्रेलियाडार्विन2026
तस्कीन अहमद6/64वेस्टइंडीजनॉर्थ साउंड2024
रोबिउल इस्लाम6/71जिम्बाब्वेहरारे2013
मंज़रुल इस्लाम6/81जिम्बाब्वेबुलावायो2001

इस सदी में घर पर ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम पहली पारी के स्कोर

स्कोरविपक्षीमैदानवर्ष
85 रनदक्षिण अफ्रीकाहोबार्ट2016
98 रनइंग्लैंडमेलबर्न2010
127 रनपाकिस्तानसिडनी2010
152 रनइंग्लैंडमेलबर्न2025
195 रनभारतमेलबर्न2020
198 रन*बांग्लादेशडार्विन2026

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम टेस्ट स्कोर

ऑस्ट्रेलिया का स्कोरओवररन रेटपारीमैदाननतीजातारीख
217 रन74.52.89दूसरीमीरपुरहार27 अगस्त 2017
244 रन70.53.44चौथीमीरपुरहार27 अगस्त 2017
269 रन95.22.82दूसरीफतुल्लाहजीत9 अप्रैल 2006
377 रन119.53.14दूसरीचटगांवजीत4 सितंबर 2017

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

रैंकखिलाड़ीटेस्ट मैच50+ स्कोर
1रिकी पोंटिंग168103
2एलन बॉर्डर15690
3स्टीव स्मिथ*12482
4स्टीव वॉ16882
5मार्क वॉ12867

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग