
कोलंबिया में विनाशकारी भूकंप से भारी नुकसान (Photo - Washington Post)
कोलंबिया (Colombia) में 10 अगस्त को आया 7.4 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) इस सदी के सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक है। भारतीय समयानुसार सोमवार, 10 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट (लोकल समयानुसार सुबह 7 बजकर 34 मिनट) पर यह भूकंप सैन जोसे डेल पालमार (San José del Palmar) से 5 किलोमीटर साउथ में आया। इस भूकंप की गहराई 110 किलोमीटर रही। गहराई ज़्यादा होने के बावजूद यह भूकंप काफी घातक रहा क्योंकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता काफी ज़्यादा थी। इस भूकंप की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ। मृतकों की संख्या में अभी भी इजाफा हो रहा है।
कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप की वजह से अब तक 273 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है क्योंकि घायलों की संख्या काफी ज़्यादा है और कई लोग अभी भी लापता हैं।
भूकंप की वजह से 3,800 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। अभी भी कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
भूकंप के बाद अभी भी करीब 377 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सर्च एंड रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। इसके लिए मलबे को हटाने का काम तेज़ी से किया जा रहा है क्योंकि कई लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के उन इलाकों में जहाँ भूकंप का झटका महसूस किया गया, में 100 से ज़्यादा इमारतें तबाह हो गईं और मलबे में तब्दील हो गईं। इसी वजह से अभी तक मलबे को पूरी तरह हटाया नहीं जा सका है। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन भी अपने अंतिम चरण में है। कई लोग अपने करीबियों को ढूंढने के लिए अपने हाथों से मलबा हटाने को मजबूर हो गए हैं। सर्च एंड रेस्क्यू टीम यह पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही हैं कि क्या मलबे के नीचे अभी भी कोई ज़िंदा दबा हुआ है, जिससे उसे बचाया जा सके।
Updated on:
13 Aug 2026 11:50 pm
Published on:
13 Aug 2026 11:34 pm
