लखनऊ

‘थार और बुलडोजर दबंगई का प्रतीक बनाया जा रहा’, राज्य सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले में उत्तर प्रदेश सरकार का समर्थन शामिल है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में पीडीए वर्ग के लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।
2 min read
• •
Apr 28, 2025
AKHILESH YADAV
फाइल फोटो: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव रामजी लाल सुमन पर हमले पर अखिलेश यादव ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि सांसद पर हमला इसलिए हुआ क्योंकि वे दलितों को कुचलने वालों के खिलाफ आवाज उठाने जा रहे थे।

थार और बुलडोजर दबंगई का प्रतीक बनाया जा रहा: अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में थार और बुलडोजर अब भाजपा की दबंगई का प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और कानून में विश्वास करती है, लेकिन प्रदेश में कुछ तत्वों को खुली छूट दी गई है कि वे मनमाने ढंग से हिंसा फैला सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद सुमन पर हमला इसी खुले संरक्षण का परिणाम है और चेतावनी दी कि आगे भी ऐसे हमले हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इस हमले के पीछे सरकार का सपोर्ट है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पीडीए के लोगों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है।

बुलंदशहर हमने पर क्या बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने हमलावरों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘बुलंदशहर पर हुआ हमला कहीं न कहीं इशारा करता है कि उनको सरकार का पूरा का पूरा सहारा है’। उन्होंने कहा कि ये हमला इसीलिए भी हुआ है क्यों कि रामजीलाल सुमन दलितों को कुचलने के खिलाफ आवाद उठाने के लिए बुलंदशहर के उस सुनहरा गांव में जा रहे थे, जहां सत्ता के लोगों ने कुछ लोगों ने दलितों को कई बार बेहरमी से रौंदा था, जिसमें एक दलित महिली की मौत भी हुई है और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।

रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुआ था हमला

उल्लेखनीय है कि रविवार (27 अप्रैल) को अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के पास रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने काफिले की गाड़ियों पर टायर फेंके और काले झंडे दिखाए। यह विरोध तब शुरू हुआ जब सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा के बारे में विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें गद्दार बताया था और कहा था कि बाबर को भारत बुलाने में राणा सांगा की भूमिका रही थी। इस बयान के बाद सुमन करणी सेना और हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए हैं।

Updated on:
28 Apr 2025 06:21 pm
Published on:
28 Apr 2025 06:21 pm
Also Read
View All
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ पहुंची पुलिस, नागपुर कोर्ट से मिली थी ट्रांजिट रिमांड

‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’, ओपी राजभर बोले- चुनाव आते ही क्यों आई याद, इतने दिनों तक मिलने क्यों नहीं गए?

लखनऊ के कैंट इलाके में ईवी बाइक शोरूम में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से कई गाड़ियां जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

’10 साल के जुल्म से जनता त्रस्त’: सपा विधायक ने किया दावा, यूपी में सत्ता परिवर्तन का बज चुका है डंका

UP Politics: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा निशाना, बोले- 2047 तक जनता का भरोसा नहीं जीत पाएगी समाजवादी पार्टी