13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘…..तो उन्हें वोट कौन देगा?’ सपा के आरोपों पर ओपी राजभर की दो टूक, बोले- इस सरकार में ना कहीं दंगा, हर तरफ सब चंगा

OM Prakash Rajbhar On Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के आरोपों पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया। जानिए, उन्होंने क्या बड़ा बयान दिया?

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Feb 13, 2026

minister om prakash rajbhar hits back at samajwadi party find out what big statement he made lucknow

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया समाजवादी पार्टी पर पलटवार। फोटो सोर्स-IANS

OM Prakash Rajbhar On Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था पर उन्हें (विपक्ष) समझना चाहिए कि उनकी सरकार के दौरान दंगे और कर्फ्यू लगे थे। इस सरकार में ना कहीं दंगा है और ना कोई कर्फ्यू है।

UP Politics News in Hindi: पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "सरकार के अच्छे काम का विरोध करना विपक्ष का काम है। उनकी यही पॉलिसी है। अगर वे चुनाव के समय जनता के पास जाकर कहेंगे कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, तो उन्हें वोट कौन देगा? इसीलिए वे विरोध करते हैं। कानून-व्यवस्था पर, उन्हें समझना चाहिए कि उनकी सरकार के दौरान दंगे और कर्फ्यू लगे थे। इस सरकार में ना कहीं दंगा है और न कोई कर्फ्यू है। हर तरफ सब चंगा है।"

UP News in Hindi: 'आज माफिया-अपराधियों के मन में भय'

राजभर ने कहा कि जो लोग अपराधियों को संरक्षण देते थे, वे चाहते हैं कि यही स्थिति बनी रहे। उनके राज में 'गुंडा राज' था। यह CM योगी का राज है और उनकी सरकार में किसी भी माफिया या अपराधी के लिए बुलडोजर तैयार है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा आज माफिया-अपराधियों के मन में भय है। उपद्रवियों को कोई भी उपद्रव करने से पहले बुलडोजर का डर रहता है। अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों को भी भय सता रहा है। वे विपक्ष के लोग हैं, इसलिए वे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने की कोशिश करते हैं।

Lucknow News in Hindi: 'अखिलेश यादव ने क्या कहा था'

बता दें कि समाजवादी पार्टी लगातार राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती रही है। गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि यूपी में 'हथेली गर्म, पुलिस नरम' है। BJP राज में तमाम भूमाफिया जन्म ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि BJP सरकार ने डायल-100 की व्यवस्था को बिल्कुल खराब कर दिया है।