लखनऊ

यूपी की वो टॉप-5 यूनिवर्सिटी, जहां से पढ़ाई के बाद आप बन सकते हैं बड़े वकील और जज

उत्तर प्रदेश की टॉप-5 यूनिवर्सिटी को लॉ कॉलेज के रूप में बेहतर रैंकिंग दी गई है। आप इसमें से अपने लिए विश्वविद्यालय का चयन कर सकते हैं।

3 min read
Jun 01, 2023

अगर आप वकीलऔर जज बनना चाहते हैं और दूसरों को न्याय दिलाना चाहते हैं। अगर आप लॉ की पढ़ाई के लिए टॉप कॉलेज खोज रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 12वीं के बाद आप लॉ करना चाहते हैं। एक वकील बनने का सपना देख रहे हैं। हम आपको उत्तर प्रदेश के टॉप लॉ कॉलेज के बारे में बताएंगे। वहां की फीस पैकेज सेलेक्शन और कॉलेज के रैंक के बारे में पूरी जानकरी देंगे। आइए जानते हैं…

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फैकल्टी ऑफ लॉ की स्थापना साल 1894 में की गई। यह भारत के सबसे पुराने लॉ कॉलेजों में से एक है। NIRF 2022 की रैंकिंग में इसे 12वीं स्थान मिला है। इसमें एडमिशन के लिए आपको कोई CUET टेस्ट नहीं देना होगा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अपना एंट्रेंस टेस्ट खुद कंडक्ट करता है। आप इसमें एडमिशन ले सकते हैं।


राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी

राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ में स्थित है। यह सरकार के एक अधिनियम द्वारा स्थापित किया गया था। 2005 में उत्तर प्रदेश की और कानूनी क्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए 4 जनवरी 2006 को अस्तित्व में आया। यूनिवर्सिटी को इंडिया टुडे के "इंडियाज बेस्ट लॉ कॉलेज 2022" द्वारा सातवें स्थान पर रखा गया था। जबकि NIRF ने इसे 2022 में लॉ कॉलेजों में 17वां स्थान दिया। आप यहां भी एडमिशन ले सकते हैं। बीए एलएलबी की फीस 1,68,000 रूपये हैं वहीं एलएलएम की फीस 1,03,000 रूपये हैं।

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी BHU

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को लॉ स्कूल के रूप में भी जाना जाता है। इसकी स्थापना 1924 में हुई थी। फैकल्टी ऑफ लॉ, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी को NIRF 2022 में 20वां स्थान दिया गया था । जबकि इंडिया टुडे ने 2022 में लॉ कॉलेजों में आठवां स्थान दिया। यहां की सालाना फीस 6,846 रुपए हैं।

इलाहबाद यूनिवर्सिटी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अगर आप लॉ करना चाहते हैं तो आपको CUET एंट्रेंस पास करना होगा। इसमें दो कोर्स संचालित होते हैं। बीए एलएलबी, बीए एलएलबी 5 साल का कोर्स होता है। इलाहबाद में बीए एलएलबी की एक साल की फीस 32000 रुपये है।


लखनऊ यूनिवर्सिटी

फैकल्टी ऑफ लॉ लखनऊ विश्वविद्यालय भारत का एक अच्छा लॉ इंस्टीट्यूट है। इसकी स्थापना 1921 में तीन शिक्षकों के साथ हुई थी। इसमें अंडर ग्रेजुएट एलएलबी की फीस 25550 रुपये है।

(यह स्टोरी श्रेया पांडेय ने लिखी है। श्रेया पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं।)

Published on:
01 Jun 2023 08:14 pm
Also Read
View All