लखनऊ

भैया दूज पर आज तीन महाशुभ योग बढ़ाएंगे यश और कीर्ति

Bhaiya Dooj 2024:भैया दूज पर्व पर आज तीन महाशुभ योग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों का ये शुभ योग लोगों के जीवन में यश, कीर्ति और वैभव लाने वाला है। तीन शुभयोगों में इस बार भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।
less than 1 minute read
Nov 03, 2024
Auspicious results of Bhaiya Dooj festival 2024
भैया दूज पर आज तीन महाशुभ योग बन रहे हैं

Bhaiya Dooj 2024:भैया दूज पर्व पर आज तीन महाशुभ योग बन रहे हैं।रविवार यानी आज भैया दूज पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्तराखंड में बहनें खील और पहाड़ के परंपरागत ओखल में कूटे हुए धान के च्यूड़े से भाइयों का सिर पूजन करेंगी। बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करेंगी। हल्द्वानी की ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी के मुताबिक भैया दूज को यत द्वितिया पर्व के नाम भी जाना जाता है। आज यह पर्व कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाएगा। भैया दूज पर इस बार सौभाग्य योग, शोभन योग, अनुराधा नक्षत्र योग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार द्वितीया तिथि शनिवार को रात्रि 8:24 बजे से प्रारंभ हो जाएगी जो कि रात 10:07 बजे तक रहेगी।

11:42 से तिलक लगाने का मुहूर्त

भैया दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त आज 11:42 से 12:56 बजे तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त अपराह्न 11:00 से 3:22 बजे तक रहेगा। उसके बाद 4:11 से 5:34 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान पूजा के लिए विवाहित स्त्रित्त्यां भाई दूज पर भाई को ससम्मान अपने घर आमंत्रित करें तो ठीक रहेगा। शुभ मुहूर्त में भाई को रोली से टीका लगाना उत्तम रहेगा। पूजन के दौरान घी के दीपक से भाई की आरती करना उत्तम रहेगा। पूजा शुभ मुहूर्त में ही करें।

Updated on:
03 Nov 2024 08:09 am
Published on:
03 Nov 2024 08:09 am