जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती की ओर से शादी से इनकार किए जाने से वह नाराज था। इसी नाराजगी में आरोपी ने तड़के घर में घुसकर युवती पर तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। युवती की आवाज सुनकर उसके माता-पिता उसे बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तेजाब फेंक दिया।