समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिकटों के ऐलान से पहले ही संभावित प्रत्याशियों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्होंने साफ कहा है कि सभी लोग पार्टी के ‘जन-मन का मैनिफेस्टो 2027’ यानी ‘पीडीए का प्रणपत्र’ लेकर जनता के बीच जाएं। खास तौर पर महिला कार्यकर्ताओं को महिलाओं से संपर्क बढ़ाने और हर साल 40 हजार रुपये देने समेत पार्टी के वादों की जानकारी घर-घर पहुंचाने को कहा गया है। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा है।