लखनऊ

सपा-बसपा गठबंधन के लिए यह क्या बोल गए यूपी डिप्टी सीएम, कहा- सब एक दूसरे को…

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की कवायद तेज हैं, लेकिन सत्ता पक्ष पुरजोर कोशश में है कि किसी तरह इसको गठजोड़ को तोड़ा जा सके।
less than 1 minute read
Jan 10, 2019
Akhilesh Mayawati
Akhilesh Mayawati

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की कवायद तेज हैं, लेकिन सत्ता पक्ष पुरजोर कोशश में है कि किसी तरह इसको गठजोड़ को तोड़ा जा सके। लेकिन इसी कोशिश में यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कुछ ऐसा बोल गए जिसकी लोगों को कम ही उम्मीद थीं। बुधवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के गठबंधन को लेकर विवादित बयान दिया। दिनेश शर्मा ने दोनों पार्टियों के गठबंधन को बिल्ली, चूहा, नेवला और सांप का गठबंधन करार दे दिया।

डिप्टी सीएम ने कहा यह-

दिनेश शर्मा ने गठबंधन के लिए उदाहरण देते हुए कहा कि एक पेड़ पर बिल्ली, नेवला, सांप चूहा सब एक साथ बैठे हुए थे। चार विरोधी लोग एक साथ बैठे हुए हैं। किसी बुजुर्ग ने बताया कि नदी में बाढ़ आयी इसलिए पेड़ पर बैठे हुए हैं। जैसे ही बाढ़ समाप्त होगी तो बिल्ली चूहे को खा जाएगी और नेवला सांप को खा जाएगा। सब एक दूसरे को खा जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी की तुलना किसी जानवर से नहीं कर रहा. लेकिन हिन्दुस्तान में बीजेपी और मोदी जी के काम की बाढ़ आयी हुई है, इसलिए ये सब एक हुए है।

Published on:
10 Jan 2019 10:52 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब