Uttar Pradesh देश का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनने जा रहा है। CM योगी ने उद्योगपतियों को लोक भवन में ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ दिया। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी प्लानिंग।
Uttar Pradesh की राजधानी लखनऊ में के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में CM Yogi ने उद्योगपतियों को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 32 कारोबारियों को 1300 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। 4500 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश के लिए 10 इंडस्ट्रियल यूनिट को ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ दिया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा “मैं सभी इन्वेस्टर्स को आश्वस्त करता हूं...आपके साथ सरकार के जो भी कमिटमेंट हैं, उसे धरातल पर उतारने में किसी भी स्तर पर कोई संकोच नहीं होगा, हम लोग सारे बैरियर तोड़ेंगे…”
लेटर ऑफ कम्फर्ट कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के तहत साइन होता है। इसमें वित्तीय जोखिम और अन्य सुरक्षा से जुड़े वादे दोनों पक्षों में किया जाता है।