लखनऊ

UP Weather Alert: मौसम का रेड अलर्ट! अगले 3 घंटे से 44 जिलों में तूफानी बारिश, 80-90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार अगले 3 घंटे से 44 जिलों में धुंआधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 80-90 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा।

2 min read
May 29, 2023

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार अगले 3 घंटे से 44 जिलों में धुंआधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 80-90 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा। इसी के मौसम विभाग ने सभी लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए घरों में रहने की चेतावनी दी है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि यूपी में एक साथ तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। पश्चिम की ओर से 80-90 किमी की रफ्तार से हवाएं यूपी की ओर बढ़ रही हैं। इनका पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य और पूर्वी यूपी में भी असर दिखेगा। प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में 40-50 की रफ्तार की चलेंगी हवाएं
मो. दानिश ने बताया कि बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिले और आसपास के क्षेत्र में 40-50 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बांदा, चित्रकूट, कानपुर (नगर), कानपुर (देहात), रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, जिले और आसपास के क्षेत्र के अलावा बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी जिले और आसपास के क्षेत्र में बिजली के साथ गरज/धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

यह नुकसान होने की आशंका
बिजली का व्यवधान। यातायात प्रवाह में व्यवधान। कच्चे और असुरक्षित संरचनाओं को नुकसान, पेड़ों और शाखाओं का गिरना/टूटना, दृश्यता में कमी, तूफ़ान और ओलावृष्टि खड़े होने पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। कृषि/बागवानी फसलें। ओलावृष्टि से लोगों को चोट लग सकती है और खुले आसमान में बंधे मवेशियों को खतरा हो सकता है।

यह रखें सावधानी
घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद करें और इससे बचें, यदि संभव हो तो यात्रा करें। सुरक्षित आश्रय लें; पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और झुकें नहीं, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें, तुरंत जल निकायों से बाहर निकलें। बिजली से सतर्क रहें और सावधानी पूर्वक यात्रा करें।

Updated on:
29 May 2023 07:08 pm
Published on:
29 May 2023 04:21 pm
Also Read
View All