लखनऊ

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय:आज छह जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कोहरे की मार को रहें तैयार

weather forecast:आईएमडी ने उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण ये आसार बन रहे हैं। इससे ठंड में भारी बढ़ोत्तरी हो जाएगी।मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों को परेशान करने लगेगा।
less than 1 minute read
Oct 28, 2024
There is a possibility of rain in UP and Uttarakhand due to active western disturbance
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यूपी और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है

weather forecast:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। अब जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत में बारिश, हिमपात और कोहरा पड़ सकता है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ, मध्य सागर के साथ अटलांटिक महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाता है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम बदल सकता है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों का मौसम सर्द बना हुआ है। बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ आदि पर्वतीय जिलों की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। दीपावली के बाद से उत्तराखंड में सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगेगा। लोगों को पहाड़ में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार झेलनी पड़ सकती है।

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में दिन पर दिन ठंड बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन से पर्वतीय इलाको में आसमान बादलों से पटा हुआ है। आईएमडी ने आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही चार हजार फीट से अधिक ऊंचाईवालो क्षेत्रों में आज बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश के बाद पूरे राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है। उसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में पाले की सफेद चादर बिछनी शुरू हो जाएगी।

Updated on:
28 Oct 2024 11:01 am
Published on:
28 Oct 2024 11:01 am