लखनऊ

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय:घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

Western disturbance active:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही ठंड की मार पड़ने लगी है। कोहरे के कारण गुरुवार को कई रेलगाड़ियां घंटों देरी से पहुंची। वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की सफेद चादर बिछने लगी है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई है। जल्द ही बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
2 min read
Nov 15, 2024
Due to dense fog, the speed of trains has been slowed down
कोहरे के साथ ही राज्य में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है

Western disturbance active:मौसम एकाएक बदल गया है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में पाले की सफेद चादर बर्फबारी का एहसास कराने लगी है। कोहरे के कारण अलग-अलग स्टेशनों से आने वाली प्रमुख ट्रेनें दो से पांच घंटे देरी से पहुंची। कोहरे ने बाघ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को भी प्रभावित किया। संपर्क क्रांति का काठगोदाम स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय रात 10:45 बजे है। यह ट्रेन सुबह 4.20 बजे पहुंची। वहीं हावड़ा से सुबह 9.15 बजे काठगोदाम पहुंचने वाली बाघ एक्सप्रेस सुबह 11.28 बजे पहुंची। देहरादून से काठगोदाम रात 11.45 बजे पहुंचने वाली नैनीदून जनशताब्दी रात 2.38 बजे पहुंची। काठगोदाम सुबह 5.05 बजे पहुंचने वाली रानीखेत एक्सप्रेस 7.50 बजे पहुंची। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह के मुताबिक कोहरे के कारण रेलगाड़ियां देरी से पहुंची।

हफ्ते में छह डिग्री लुढ़का पारा

उत्तराखंड में ठंड अब अपना असर दिखाने लगी है। इसके चलते मैदानी इलाकों की रातें पहाड़ों जैसी होने लगी हैं। एक हफ्ते के भीतर तराई क्षेत्र का न्यूनतम 6 डिग्री और अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क गया है। साथ ही रात में कोहरा दस्तक देने लगा है। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्र में जहां दोपहर का अधिकतम पारा एक सप्ताह पहले 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 20 के करीब था। अब यह गिर गया है। गुरुवार को मौसम विभाग के पंतनगर केंद्र के अनुसार तराई क्षेत्र में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया।

जल्द बारिश के आसार

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में ठंड पूर्व में ही दस्तक दे चुकी थी। वहीं मैदानी इलाकों में भी ठंड शुरू हो गई है। तापमान तेजी से गिर रहा है। अधिकतम और न्यूनतम पारा गिरने के कारण रात और दिन के मौसम में बदलाव आया है पंतनगर  विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह सिंह के मुताबिक अब पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। जिससे सर्दी बढ़ने लगेगी। आईएमडी ने 17 नवंबर से राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

Updated on:
15 Nov 2024 07:55 am
Published on:
15 Nov 2024 07:54 am