PCS Exam 2024:लोक सेवा आयोग ने पीसीएस की मुख्य परीक्षा का संशोधित सिलेबस जारी कर दिया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के इस फैसले के बाद भी रार बरकरार है। आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का संशोधित सिलेबस चार नवंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। इससे पूर्व भी अभ्यर्थियों ने सिलेबस में हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में भिन्नता के साथ त्रुटियां बताते हुए इसमें संशोधन की मांग उठाई थी। आयोग ने बीते 14 मार्च को पीसीएस मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी किया था। इसमें सामान्य अध्ययन-2, सामान्य अध्ययन-3 और सामान्य अध्ययन-4 में कई विषय ऐसे थे, जो अंग्रेजी संस्करण में तो दिए गए थे, लेकिन हिंदी संस्करण में नहीं थे।