लखनऊ

मृतक कैशियर के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देगी सरकार, गोली मार दस लाख लूट ले गए थे बदमाश

मृतक कैशियर के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देगी सरकार, गोली मार दस लाख लूट ले गए थे बदमाश

2 min read
Oct 30, 2018
मृतक कैशियर के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देगी सरकार, गोली मार दस लाख लूट ले गए थे बदमाश

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। विभूतखंड में एचपी गैस एजेंसी के कैशियर श्‍याम सिंह की हत्‍या कर कुछ बदमाश दस लाख रुएये लूट ले गए। सीएम योगी ने इस घटना पर शाेक व्‍यक्‍त करते हुए शोक संत्‍पत परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। मुख्‍यमंत्री ने मृतक आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।

जानें कैसे हुई वारदात

ये भी पढ़ें

सपा-बसपा और कांग्रस को बताया ठगों का गैंग, सियासी जमीन बचाने के लिए महागठबंधन

बता दें कि विभूतिखंड इलाके में सोमवार को बदमाश महज 10 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना के बाद भी आधे घंटे तक पुलिस और एंबुलेंस के न पहुंचने पर निजी वाहन से लहूलुहान कैशियर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बदमाशों ने दस लाख रुपया लूट लिया।मुख्‍यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्‍त सहायता राशि तत्‍काल पीडि़त परिवार को उपलब्‍ध करवा दी जाए। साथ ही वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक को 24 घंटे के अंदर घटना की विवेचना कर परिणाम देने के लिए भी निर्देशित किया। उन्‍होंने कहा कि संबंधित सीओ, एसएचओ, बीट कांस्‍टेबल और डायल 100 के सिपाहियों का उत्‍तरदायित्‍व तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सीसीटीवी फुटेज से हुए खुलासा

इस मामले की सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि बैंक के सामने उर्दू एकेडमी रोड पर उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक खड़ी की और रुपये जमा करने के लिए आगे बढ़े। तभी स्प्लेंडर बाइक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और नीचे उतरकर श्याम सिंह के पीछे से पीठ पर गोली मार दी। गोली सीने को चीरते हुए निकल गई। श्याम सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़े। उधर, दोनों बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक से मधुरिमा रेस्टोरेंट के सामने से होते हुए भागने लगे। इसी बीच इसी दौरान पास ही स्थित पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने अपनी पल्सर बाइक से बदमाशों का पीछा किया, जिसपर उन्होंने असलहा तान दिया और वह वापस लौट गया।

हेल्मेट से ढका था चेहरा

चश्मदीदों का कहना है कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेल्मेट लगा रखा था और पीछे बैठा बदमाश नकाब पहने था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाश ने सफारी शूट पहना था। कुछ लोगों का कहना है कि बदमाश पेट्रोल पंप के सामने से यू-टर्न लेकर ओवर ब्रिज के रास्ते लोहिया पथ की तरफ चले गए। हालांकि इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश पिकप भवन के पीछे से होते हुए शहीद पथ से भागे थे। वारदात के बाद मौके पर आइजी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

नये आदेश से बीजेपी मंत्रियों में मची खलबली, सताने लगा कुर्सी जाने का डर
Published on:
30 Oct 2018 11:58 am
Also Read
View All