5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नये आदेश से बीजेपी मंत्रियों में मची खलबली, सताने लगा कुर्सी जाने का डर

लोकसभा चुनाव में मिली है संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 30 Oct 2018, 10:50 AM IST

Political Leader

Political Leader

वाराणसी. बीजेपी के नये आदेश से मंत्रियों में खलबली मच गयी है। बीजेपी मंत्रियों को अब कुर्सी जाने का डर सताने लगा है। यूपी में मंत्री पद संभालने के बाद से पहली बार इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के संभावित गठबंधन को हराने के लिए बीजेपी नेताओं को अब सारी ताकत चुनाव जीतने में लगानी होगी।
यह भी पढ़े:-यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी मंत्रियों को मिली नयी जिम्मेदारी, मचा हड़कंप

बीजेपी मंत्रियों के लिए नया आदेश जारी हुआ है। कैबिनेट मंत्री को दो संसदीय क्षेत्र व राज्यमंत्री को एक संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है। मंत्रियों को जल्द ही उनसे संबंधित संसदीय क्षेत्र की सूची मिल जायेगी। इसके बाद मंत्रियों को यहां पर जाकर बूथ स्तर से लेकर चुनाव की सारी तैयारी करनी होगी। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी जितनी योजना चल रही है उनका भी क्रियान्वयन करना होगा। आदेश जारी होने के बाद से बीजेपी मंत्रियों की नीद उड़ गयी है अब उन्हें अपना विभाग संभालने के साथ ही मिला हुआ संसदीय क्षेत्र भी देखना होगा।
यह भी पढ़े:-राजा भैया की पार्टी का झंडा जारी, इस रंग ने मचायी राजनीतिक दलों में खलबली

कुर्सी जाने का सता रहा है डर
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में लखनऊ में बीजेपी नेताओं व संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों के साथ बैठक की थी उसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। फिलहाल चुनाव तक मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना कम दिख रही है। बीजेपी नेताओं को सबसे बड़ा डर अपनी कुर्सी जाने का सता रहा है। बीजेपी नेताओं को मिले हुए संसदीय क्षेत्र में पार्टी का प्रत्याशी हार जाता है तो लोकसभा चुनाव के बाद उनकी कुर्सी जा सकती है। बीजेपी के नेता इसी सोच से परेशान है। अनुशासन के नाम पर कोई मंत्री खुल कर नहीं बोल रहा है लेकिन नये आदेश से पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी की सभा से अधिक जुट रही है ओमप्रकाश राजभर की रैली में भीड़, बीजेपी हुई परेशान