3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बाबा विश्वनाथ ने हमें दोहरा आशीर्वाद दिया’, वाराणसी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav News: अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में जीत को लेकर भाजपा पर तंज कसा है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 3:45 PM IST

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Photo-IANS)

UP Politics News: अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में जीत को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में स्नातक और शिक्षक सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है और बाबा विश्वनाथ ने एक नहीं बल्कि दोहरा आशीर्वाद दिया है। उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर कथित तौर पर की गई तोड़फोड़ और मूर्तियों से छेड़छाड़ को लेकर भी सरकार को घेरा है।

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकालने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'बाबा विश्वनाथ ने हमें दो बार आशीर्वाद दिया है। उन्होंने स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा को जिताने में मदद की और शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत भी सुनिश्चित की। इसीलिए मैं कहता हूं कि बाबा विश्वनाथ ने हमें दोहरा आशीर्वाद दिया है। हमारे अंदर कोई अहंकार नहीं है, लेकिन बीजेपी, जो लगातार 'डबल इंजन' सरकार, 'डबल स्पीड' और 'डबल विकास' की बातें करती थी, उसे 'दोहरी हार' और 'डबल जीरो' मिला है।'

अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी के लोग एक हार भी मानने को तैयार नहीं थे। दोबारा गिनती होने के बाद, उन्हें दोहरी हार स्वीकार करनी पड़ी। डबल इंजन, डबल जीरो, दोहरी हार। ऐसा क्यों हुआ? सबको याद है कि उन्होंने बाबा विश्वनाथ की इस धार्मिक नगरी के साथ कैसा बर्ताव किया। उन्होंने कहा, "मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ से लेकर पाल समाज पर लाठीचार्ज तक। उन्होंने इस शहर की संस्कृति और विरासत को मिटाने की कोशिश की, और अब उन्हें जनता से इसका जवाब मिल गया है।"

खबर अपडेट की जा रही है...

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश